Shadi ke Upay: हिंदू धर्म में देव उठन्नी एकादशी के बाद से विवाह कार्यक्रम प्रारंभ हो जाते हैं। लड़के – लड़कियों कि समय पर विवाह ना होने पर बहुत सी समस्याएं बढ़ने लगती है। पहले कैरियर बनाने के चक्कर में लड़के और लड़कियों की शादी की एवरेज उम्र 5 साल बढ़ गई है। वहीं कई बार शादी करने की इच्छा रखने के बाद भी लोगों की शादी नहीं हो पाती है। इसके पीछे कुंडली के ग्रह दशाएं भी हो सकती है।
ज्योतिषशास्त्र में जल्दी शादी करवाने के या विवाह में आ रही समस्त बाधाओं से निजात पाने के लिए बहुत से उपाय बताएं गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन प्रभावी उपायों के बारे में जिससे आप जल्द से जल्द शादी के योग बना सके, कुंडली में गुरु ग्रह के मजबूत होने पर शादी के योग बनते हैं।
जल्दी शादी के लिए इन उपाय को करें पालन
लड़का या लड़की के विवाह में देरी होने पर एक पीले कपड़े में सात हल्दी की गांठ और सात सुपारी रखें, साथ ही 1 जनेऊ की 7 गांठ लगाएं इन्हें पीले कपड़े में बांधकर दुर्गा जी के प्रतिमा पर चड़ाकर जल्दी शादी होने की प्रार्थना करें इससे विवाह की समस्त बाधा दूर होगी और जल्द ही शादी के ढोल बजेंगे।
शादी में देरी होने पर पीले कपड़े में हल्दी की गांठ और इसे रात को सिरहाने पर रख के सोने से जल्दी शादी होती है। इसे आप 5 गुरुवार तक लगातार करना है। इससे भी शादी के योग जल्दी बनें। पीला वस्तु का दान करना जैसे बेसन की मिठाई, जल्दी शादी होने के योग बनते हैं।
छःमुखी रुद्राक्ष को पहनने से भी विवाह में आ रही समस्त बाधाओं से राहत मिलता है। जल्दी शादी करवाने के लिए आप गणपति के माथे पर हल्दी से तिलक लगाएं भगवान गणेश जी से जल्दी विवाह करवाने की प्रार्थना करें बाद में आप माथे पर भी हल्दी का तिलक लगाएं।
भगवान सूर्य को हल्दी मिलाकर जल चढ़ाने से भी शादी में हो रही देरी से राहत मिलता है और शादी के जल्दी योग बनते हैं।