Sachin and Seema Viral Romance Video: प्यार एक फीलिंग यानी भावना होता है। इस भावना को तब महसूस किया जब आपको किसी से सच्चा प्यार हो जाता है। प्यार होने पर सही कर रहे है या गलती कुछ लोगों को समझ नहीं आता है। प्यार को कभी भी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। प्यार में लोग हर मर्यादा तोड़ने को तैयार रहते हैं। इसी कथन को सच कर दिखाया है अपना मुल्क पाकिस्तान छोड़ कर आई नोएडा सीमा हैदर ने। इस समय सोशल मीडिया पर सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा निवासी प्रेमी सचिन की लव स्टोरी पूरे देश में छाई हुई है। इनकी कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। सीमा ने खुद को भारतीय संस्कृति में ढालना शुरू कर दिया है। सीमा मंगलसूत्र हाथ में लाल चूड़ियां और माथे पर लाल बिंदी अब अलग ही दिख रही हैं।
इसी बीच सीमा हैदर और उनके प्रेमी सचिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पब्जी पर प्यार, फिर साथ मरने जीने की कसमें खाकर दोनों ने सभी बंदिशें तोड़ दी हैं। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह कपल (सीमा हैदर और सचिन) रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यूं कहें एक दूसरे के साथ अच्छे वक्त गुजारते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को seemasachin1020 पर उपलोड किया गया है।
View this post on Instagram
उनके इंस्टाग्राम पर 5000 हजार फॉलोअर्स हो गए हैं। कुछ लोगों को इनका यह वीडियो काफी पसंद भी आ रहा है। इस वीडियो को 11 मार्च को अपलोड किया गया है। बताया जा रहा है कि यह नेपाल में मार्च के महीने में रिकॉर्ड किया गया था। इस वीडियो को लेकर सीमा ने मीडिया से कहा कि, ‘ये वीडियो हमने मार्च में नेपाल में शूट किया था। हमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि हमें यकीन नहीं था कि हमें दोबारा मिलेंगे या नहीं और हमारा जीवनभर का साथ होगा या नहीं? बता दे कि ग्रेटर नोएडा की रहने वाले सचिन के प्यार में इतनी बावली हो गई थी कि सरहद को पार कर भारत पहुंची। सीमा गुलाम हैदर को भारतीय संस्कृति काफी भा गई है। सीमा सचिन के साथ पब्जी खेलते खेलते प्यार कर बैठी। अपने इश्क को पाने के लिए सरहदे पार कर चार बच्चों के साथ नोएडा गई।
View this post on Instagram