नई दिल्ली 2024 में लोकसभा का चुनाव है। लेकिन उससे पहले पूरे देश की राजनीति में हलचल मची हुई इस बीच 18 से 22 के बीच में चलने वाले विशेष सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद पर अभद्र टिप्पणी की थी जिसके बाद अब आरएलडी प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छुट्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में एक मंत्री का बेटा ने हत्या किसने पर गाड़ी चला देता है। लेकिन प्रधानमंत्री के मुंह से आवाज तक नहीं निकलती है।
यही नहीं उन्होंने एक जनसभा में संबोधित करने के बाद बयान दिया है उन्होंने कहा कि आजादी के आज 75 साल पूरे हो गए और आज भी हक मांगने के लिए लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ता है धरना देना पड़ता है। यही नहीं हम आपको बता दें कि शामली जनपद में किसानों का मेल पर 500 करोड रुपए का बकाया है।
आरएलडी विधायक ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामली आए हुए थे उनके दौरे पर करीब 20 से 30 लख रुपए की खर्च कर दिया गया उम्मीद थी। कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामली के किसानों की समस्या का समाधान करेंगे और आने वाले समय के लिए कुछ घोषणा करके जाएंगे लेकिन वह चुनावी राजनीतिक रोटियां से कर चले गए।
आगे उन्होंने कहा की उम्मीद थी शामली के किसानों की गन्ना मूल्य बढ़ाने की घोषणा उपमुख्यमंत्री करेंगे लेकिन कुछ नहीं कर गए सिर्फ अपना खाना पूर्ति कर वापस निकल गए। आगे उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य केवल भारतीय जनता पार्टी की 80 सीट जीतने का दावा कर रहे हैं। और कहते हैं कि विपक्षी गठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद का चेहरा नहीं जबकि राजनीति में हर समय गुंजाइश हर किसी की बनी रहती है चेहरा बने और बिगड़ने में समय बिल्कुल भी नहीं लगता।
आरएलडी प्रमुख ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने नहीं बल्कि भारत भाजपा सरकार ने अपना असली रूप दिखा दिया है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी इसके लिए जनता पूरी तरह से तैयार है और आने वाले चुनाव का बस इंतजार कर रही है।