नई दिल्लीः राजस्थान विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी कर दिए गए हैं जो किसी को खुशी तो किसी को गम दे रहे हैं। राजस्थान चुनाव जीतने के लिए वैसे तो सभी नेताओं ने दमखम दिखाया और दिन रात कर मेहनत की, लेकिन घंटी किसके गले में लटकेगी, यह तो तीन दिसंबर को नतीजों में ही पता चलेगा।
अभी तो सभी राजनीतिक दलों के अपने-अपने दावे, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। गुरुवार को जारी किए गए एग्जिट पोल में किसीने बीजेपी को बहुमत मिलता दिखाया है तो कोई कांग्रेस को रिवाज तोड़ते हुए वापसी करते हुए दिखा रहा है।
इतना ही नहीं कुछ एग्जिट पोल तो टक्कर की लड़ाई दिखा रहे हैं। अब देशभर के लोग नतीजों का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। हम आपको नीचे एग्जिट पोल के आंकड़े दिखाएंगे, जिसके लिए आप हमारा आर्टिकल ध्यान से पढ़ लें।
कांग्रेस को बढ़त दिखा रहे यह एग्जिट पोल
तेलंगाना में वोटिंग संपन्ना होने के बाद 30 नवंबर की शाम एग्जिट पोल जारी कर दिए गए, जिसमें राजस्थान की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। कुछ एग्जिट पोल ने कांग्रेस को आगे दिखाया तो किसी में बीजेपी रवायत को बरकरार रखती दिख रही है। न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने पूर्ण बहुमत से 2 सीटें ज्यादा बताई हैं।
इसके साथ ही बीजेपी को बहुमत से 11 सीटें दूर रहने का दावा किया गया है। कांग्रेस को 101 सीटें मिलने का अनुमान तो बीजेपी को 89 सीटें मिल सकते हैं। इसके अलावा 09 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया ने कांग्रेस को 86 से 106 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
बीजेपीप को 80 से 100 सीटें मिल सकते हैं। बीएसपी के खाते में 1-2 से सीट जा सकती है। अन्य को 8 से 16 सीटें मिलने का दावा किया गया है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने एग्जिट पोल में कांग्रेस को 94 से 104 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी की बात करें तो 80 से 90 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
3 दिसंबर को जारी होंगे नतीजें
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के साथ 3 दिसंबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजें भी जारी कर दिए जाएंगे, जिसकी चर्चा खूब चल रही है। राजस्थान में अगर कांग्रेस वापसी कर जाती है तो 32 साल की उस रवायत को खत्म कर देगी, जो हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन होती है। अभी तो दोनों ही तरफ से सरकार बनाने के दावे खूब किए जा रहे हैं।