नई दिल्लीः राजस्थान विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां अब जोरों से चल रही हैं जिसके लिए सभी राजनीतिक दल एड़ी से चोटी तक जोर लग रहे हैं। राज्य में 25 नंवबर 2023 को चुनाव होना, जिसके लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
चुनाव में किसी पार्टी को जीत मिलेगी, यह तो 3 दिसंबर को मतगणना के दौरान ही तय हो सकेगा। राज्य में सत्ता के सिंहासन पर बैठी कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। अब तक कांग्रेस ने 200 में से 199 सीटों पर अपने प्रत्याशी को सिंबल दे दिया, जबकि एक सीट गठबंधन के साझीदार के लिए छोड़ दी है।
कांग्रेस द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की लिस्ट में कई ऐसे नाम हैं जो चौंकाने वाले हैं। कांग्रेस ने 5वीं लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इस लिस्ट में मंत्री शांति धारीवाल के राहत की खबर थी।
जानिए जारी की गई उम्मीदवारों की लिस्ट पर अपडेट
राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सीएम अशोक गहलोत के विकास कार्यों पर वोटों की अपील कर रही है। अशोक गहलोत के करीबी धर्मेंद्र राठौड़ को टिकट नहीं मिलने के बाद 4 नवंबर को आई सूची में हवामहल से विधायक और मंत्री महेश जोशी का भी नाम काट दिया गया है।
इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी, कि धारीवाल को मौका नहीं मिलेगा। कोटा उत्तर से धारीवाल का टिकट काटकर किसी अन्य चेहरे को मौका मिल सकता है, लेकिन इंतजार के बाद टिकट हासिल करने में कामयाबी मिली।
चुनाव में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर सबको चौंका दिया। इसमें फुलेरा, जैसलमेर, पोकरण, असींद और जहाजपुर सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की कर दी गई है। कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर को जहाजपुर से मैदान में उतार दिया है।
कांग्रेस की 6वीं सूची में गहलोत के कई करीबियों को झटका लगा था। लिस्ट में मंत्री महेश जोशी को टिकट नहीं दिया गया है। ओएसडी लोकेश शर्मा को भीलवाड़ा से टिकट मिलने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल काफी आशवस्त हैं। वैसे मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच माना जा रहा है।