नई दिल्ली- एक साथ पूरे देश में चुनाव कराने को लेकर भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र सरकार ने समिति का गठन किया। जिसका अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बनाया गया है। जिसके बाद से हलचल तेज हो गई है। ऐसे भी 2023 के आखिरी महीने नवंबर दिसंबर तक राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने इसको लेकर भी अलग-अलग तरीके के बयान बाजी शुरू हो गई है।
राजस्थान चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के साथ आम चुनाव होने की बात कही है। अब इसे लेकर एक अलग सी चर्चा होना शुरू हो चुकी है।
बता दे की हाल ही में लोकसभा और विधानसभा चुनाव को एक साथ करवाने को लेकर केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। यह पूरी कमेटी चुनाव का पूरा अध्ययन करेगी। इस बीच विपक्ष भी केंद्र सरकार को लेकर घेरता हुआ नजर आ रहा है। बता दे की सरकार ने अचानक से 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है।
ऐसे में केंद्रीय मंत्री का बयान सामने आया बयान में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम चुनाव को पहले करने की कोई योजना नहीं है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन और आखिरी महीने तक देश की जनता की सेवा करना चाहते हैं।
बता दे कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने और आगे कहा कि सरकार एक साथ पूरे देश में चुनाव कराने के लिए एक समिति का गठन कर चुकी है। और यह पूरी समिति कमेटी एक देश एक चुनाव के मानदंडों को परिणाम तक पहुंचने के लिए विचार कर रही है। 2023 देश के अंत में राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव होने वाले है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने अपने पक्ष में यह साफ कर दिया है कि इस बार समय से 2023 के आखिरी में चार राज्यों में होने वाले विधानसभा होंगे।
आपको बता दे कि देश की आजादी के बाद 1967 तक एक साथ पूरे देश में चुनाव होते थे। वो लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव सारे चुनाव एक साथ होते थे। लेकिन 1968 और 1969 में कई विधानसभा को समय से पहले ही भंग कर दिया गया था। जिसकी वजह से सारे चुनाव अलग-अलग हो गए। और उसके बाद से अभी तक एक साथ पूरे देश में कभी चुनाव नहीं हो सके।