नई दिल्ली– राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी लगातार राजस्थान में चुनाव जीतने की कवायत में लगी हुई है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राजस्थान में दिग्गजों की बौछार कर दी गई। यानी कि राजस्थान में एक के बाद एक केंद्रीय नेता को राजस्थान की जिम्मेदारी दी जा रही है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने राजस्थान में विकास की जगह को पिछड़ा बताया है। उन्होंने कहा की राजस्थान विकास के नाम पर बहुत पीछे हैं। और क्या कुछ कह रहे हैं नीचे खबर में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की गहलोत सरकार पर हमला बोला उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में राजस्थान सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। राजस्थान को विकास पर पिछड़ा का रूप दिया विकास के नाम पर राजस्थान बहुत पीछे चल रहा है।
उन्होंने कहा कि जब से 2018 का विधानसभा चुनाव हुआ और राजस्थान में गहलोत की सरकार बनी और कांग्रेस का कब्जा राजस्थान में हुआ तब से लेकर महंगाई भ्रष्टाचार और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया है पूरे देश में भ्रष्टाचार और महिलाओं पर अत्याचार के नाम पर सबसे पहले राजस्थान आता है। लेकिन विकास के नाम पर सबसे पिछड़ा राजस्थान चल रहा है।
आगे उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में और इस बार कांग्रेस की चल राजस्थान में नहीं चल पाएगी। उन्होंने और आगे कहा कि कर्ज माफ करने का वादा किया गया था। कांग्रेस की तरफ से लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया। यही नहीं उन्होंने कहा कि युवाओं को भगत देने का वादा किया गया था। लेकिन युवाओं का बेरोजगारी राजस्थान में कुछ इस तरह बढ़ गई है। कि हर युवा अब आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत में आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सभा की जान सरकार राजस्थान में थी। प्रदेश प्रगति की तरफ बढ़ रहा था लेकिन जब से कांग्रेस सरकार राजस्थान में बनी तब से पैरामीटर में निचले पायदान पर विकास पहुंच गया इसलिए एक बार फिर से राजस्थान में माहौल बदलने जा रहा है। और राजस्थान की जनता विकास की तरफ अपना कदम बढ़ाकर काम करने जा रही है।