नई दिल्ली- 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उनके दौरे में सुरक्षा में चूक हुई है। और इस मामले में एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। बता दे की 4 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गंगापुर सिटी अपने एक दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी डीएसपी विनय कुमार को दी गई थी। लेकिन सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आ गई। और विनय कुमार को पुलिस महानिदेशक ने निलंबित कर दिया है।
बता दे इस पूरी सुरक्षा चूक को लेकर पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने DCP विनय कुमार को जिम्मेदार माना है इस बारे में 6 सितंबर को एक आदेश भी जारी किया गया। इस आदेश में क्या है आइए बताते हैं
जानकारी के अनुसार आपको बता दे की हेलीपैड पर अचानक मुख्यमंत्री से मिलने कांग्रेस पार्टी से टिकट की लाइन में लगे दावेदार और कार्यकर्ता पहुंच गए। यह पूरा वाक्यांश उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ था। इस दौरान उनसे मिलने कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। जिनकी होड़ लग गई इसमें मुख्यमंत्री को चोट भी लग सकती थी।
सीएम अशोक गहलोत 4 सितंबर को गंगापुर सिटी दौरे पर थे। जहां पर हेलीपैड की सुरक्षा की जिम्मेदारी डीपीपी विनय कुमार सिंह को दी गई। सुरक्षा इंचार्ज की पूरी जिम्मेदारी होती है। कि बगैर किसी के आदेश के कोई भी व्यक्ति हेलीपैड एरिया के अंदर नहीं घुस सकता मगर इसके बावजूद भी कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता वहां पहुंचकर अशोक गहलोत से मिलने पहुंच गए।