नई दिल्ली- राजस्थान में साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने है। जिसको लेकर कांग्रेस पूरी दमखम से एक बार फिर अपना सियासी खेमा मजबूत करने में लगी हुई है। और कांग्रेस सरकार को रिपीट कराने का दावा करती हुई नजर आ रही। इस बीच कांग्रेस के मंत्री भी अब कांग्रेस सरकार रिपीट करने का दावा कर रहे हैं।
बता दे कि राहुल गांधी की तरफ से निकल गई भारत जोड़ो यात्रा का 1 साल पूरा हो गया है। इस मौके पर गहलोत सरकार के वन विभाग के मंत्री हेमाराम चौधरी और बाड़मेर विधायक मेवा राम जैन ने एक जनसभा का कार्यक्रम किया। उससे पहले शहर में पदयात्रा निकाली दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ हेमाराम ने यात्रा निकालते हुए कहा कि नफरत जोड़ो भारत जोड़ो का संदेश राहुल गांधी ने दिया था। और इसी संदेश को लेकर राजस्थान में कांग्रेस से एक बार फिर से रिपीट होने जा रही है। और पूरा राजस्थान एक साथ मिलकर कांग्रेस को वोट करेगा।
जानकारी के अनुसार बता दे मेवाराम जैन के कार्यालय से पैदल यात्रा की शुरुआत की गई थी। और यह यात्रा कलेक्टर परिसर के आगे तक होते हुए विवेकानंद सर्किल पहुंची। जहां पर तमाम कांग्रेसी नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा को पुष्प मालाए पहनकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री हेमाराम चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी की कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 1 साल पूरा हो गया। इस मौके पर यहां पर पैदल यात्रा निकाली गई। मंत्री ने आगे कहा कि देश को हमेशा एक साथ रहना चाहिए प्यार और मोहब्बत के साथ कांग्रेस ने हमेशा जनता से बातचीत की इसलिए इस यात्रा का बहुत ही महत्व है। और इस महत्व को बताने और समझाते हुए शहर में भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई।
इस मौके पर उन्होंने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है।