नई दिल्ली- राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सियासत तेज है। इस बीच लगातार नेता एक दूसरे पर जमकर बरस रहे है। जुबानी जंग का खेल चल रहा है। मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान की बारी है। राजस्थान में कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी के जी केंद्रीय नेताओं पर हमलावर है। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री को हमारी नकल करने की बात कही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारी नकल कर रहे हैं। उन्होंने आगे क्या कहा हम आपको खबर में विस्तार से बताते है।
अपने एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर पहुंचे थे जहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नकलची तक कह दिया उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारी नकल कर रहे हैं। उन्हें विकास के बारे में नहीं बताएं राजस्थान में विकास देखकर वह देश के विकास करते हैं वह हमारी नकल करते हैं।
आपको बता दे की एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे वहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान मीडिया से बातचीत अशोक गहलोत की हो गई उसे पर उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जब का निशान साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जल शक्ति मंत्री डरपोक यही नहीं उन्होंने और आगे कहा कि राजस्थान में कोई मॉडल नहीं चल पाएगा राजस्थान की जनता बहुत अच्छे से समझ चुकी है।
आगे उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के जनाधार से पूरी तरीके से डरी हुई उनको लग रहा है। कि 2023 में अगर फिर से कांग्रेस की सरकार रिपीट हो जाएगी तो उनकी बेज्जती हो जाएगी क्योंकि जिस तरीके से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सांसदों को विधानसभा का टिकट दे दिया है ऐसे में यह माना जा रहा है। कि भाजपा के पास कोई कार्यकर्ता ही नहीं तभी भारतीय जनता पार्टी की दो लिस्ट आ चुकी और रोजाना झगड़ा हो रहे है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे कहा कि जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत डरपोक है। अगर वह संजीवनी नर्सिंग होम घोटाले में आरोपी नहीं है। तो अपनी जमानत लेकर क्यों घूम रहे हैं उन्हें कोर्ट जाने की क्यों जरूरत पड़ गई है।
2023 के विधानसभा में राजस्थान में कांग्रेस रिपीट करने का दवा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया है उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है। 2023 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार राजस्थान में रिपीट होने जा रही है।