नई दिल्ली– राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। एक के बाद एक राष्ट्रीय नेता राजस्थान पहुंच रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान पहुंच गए। जहां पर उनका स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ में भारी संख्या में कांग्रेस के नेता मौके पर मौजूद है।
जानकारी के अनुसार आपको बता दे की 2 महीने बाद राजस्थान में विधानसभा का चुनाव होना है। जिसको लेकर सरगर्मियां तेज है। और अभी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए केंद्रीय स्तर के नेता राजस्थान पहुंचे थे।
उसके बाद प्रियंका गांधी राजस्थान दौरे पर थी। जहां पर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने के लिए अपील करने प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया था। उसके बाद अब आज अपने एकदिवसीय दौरे पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान पहुंच गए हैं। जहां पर कांग्रेस की योजनाओं के सहारे 2023 की रणनीतियां बनाई जाएगी इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे कई अलग-अलग छोटी-छोटी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी कांग्रेस की कमेटी के साथ बैठक करेंगे इस मौके पर गहलोत पायलट गुट समेत भारी संख्या में लोग मौके पर मौजूद दिखाई देंगे।
अब पूरे राजस्थान की नजर इसलिए राहुल गांधी की जनसभा में टिकी हुई है। क्योंकि 2018 में बनी कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान में महिलाओं गरीबों के साथ में कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया। जब 2018 में सरकार बनने जा रही थी। तो उसे समय कांग्रेस की सरकार की तरफ से ऐलान किया गया था। कि गरीबों का सारा का सारा कर्जा माफ कर दिया जाएगा। इसके बाद लगातार अब भारतीय जनता पार्टी निशाना साध रही आखिरकार यह क्यों हो रहा है। की राहुल गांधी और कांग्रेस पर भारतीय जनता पार्टी लगातार कर्ज ना माफ करने का आरोप लगा रही है।
उन्होंने कहा कि जो आबादी किए थे कांग्रेस ने वह भी पूरे नहीं किए हैं। अब देखने वाली बात यह है। किस तरीके से आज की जनसभा में क्या कुछ निकाल कर आता है इस पर लगातार नजर बनी रहेगी।