नई दिल्ली – 25 नवंबर को राजस्थान में मतदान होना है इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से राजस्थान में अपने आप को जीता हुआ बता रही है। वहीं कांग्रेस भी पीछे नहीं है। कांग्रेस के भी एक के बाद एक केंद्रीय नेता राजस्थान दौरे पर पहुंच रहे हैं।
कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है। इस मौके पर टिकट वितरण को लेकर महासंग्राम मचा हुआ है। क्योंकि एक ऐसी विधानसभा है। जहां पर एक ही विधानसभा से कई अच्छे दावेदार टिकट मांग रहे हैं का पार्टी के लिए आफत खड़ी हो गईं हैं। आफत इतनी है कि जयपुर से लेकर दिल्ली तक का तनाव बढ़ा हुआ है।
सुनकर हैरान हो रहे होंगे कि ऐसा क्या है इस सीट पर जिसको लेकर अब कांग्रेस टिकट देने में भी समय लग रही है इस सीट पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी अभी तक दोनों ही टिकट तय नहीं कर पाए है। दोनों को टिकट तय करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस की तरफ से इस सीट पर कई दावेदार माने जा रहे हैं।
जयपुर की एक विधानसभा मालवीय नगर यह ऐसी विधानसभा जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों के पसीने छूट रहे हैं क्योंकि यह सबसे हॉट सीट बन चुकी इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का पहले से कब्ज़ा था। और पिछले चुनाव में कांग्रेस बहुत कम वोटो से यहां हर गई थी। इसलिए कांग्रेस यहां पर डॉक्टर अर्चना शर्मा को मैदान में उतरना चाहती है।
कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में सरकार रिपीट करने का दावा कर रहे हैं। इस मौके पर उनकी भी यहां पर नहीं चल पा रही क्योंकि यह सबसे हॉट सीट मानी जाती है जयपुर जिला की मालवीय नगर सीट इसको लेकर जयपुर से दिल्ली तक की हालत खराब है। और किसी को यह नहीं समझ आ रहा है। कि यहां पर किसको मैदान में उतर जाए क्योंकि कांग्रेस की तरफ से यहां पर कई बड़े दावेदार निकलकर सामने आए हैं। यहां पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा पहले से है।
कांग्रेस पार्टी जिस मैदान में उतरना चाहती वह एकमात्र समाज सेवी है। और एक समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष है। पिछले दो बार से यहां से चुनाव भी लड़ चुकी है और चुनाव हारने के बाद भी जनता के बीच में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कोरोना के समय भी अर्चना शर्मा लगातार जनता के बीच में अपनी अलग पहचान बना रही थी। वही एक बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे चुके राजीव अरोड़ा भी कांग्रेस की तरफ से यहां पर दावेदारी करते हुए नजर आ रहे हैं।