नई दिल्ली– राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है। जिसको लेकर पूरी ताकत से चुनाव मैदान में भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ रही है।इस बीच एक बड़ी खबर भारतीय जनता पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी की दोपहर की पूर्व विधायक अनीता सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। आखिरकार निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला क्यों किया गाया। आइए खबर में नीचे हम आपको विस्तार से बताते है।
बता दें नगर विधानसभा क्षेत्र में 2014 और 2008 में अनीता सिंह नगर विधानसभा से विधायक चुनी गई थी। और 2018 में भारतीय जनता पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था उसके बाद 2018 में भारतीय जनता पार्टी वहां से चुनाव हार गई। इस बार भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जवाहर सिंह बेढम को चुनावी मैदान में उतार दिया। इससे नाराज दो बार की विधायक अनीता सिंह चौहान निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अब उनके चुनाव लड़ने से भारतीय जनता पार्टी को कितना नुकसान होगा कितना इसका लाभ होगा लिए हम आपको नीचे खबर में बता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार डिंग जिले की नगर विधानसभा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हर किसी के मन में यह सवाल है कि आखिरकार अगर अनीता सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे तो क्या भारतीय जनता पार्टी की बिहार से जीत हो पाएगी यह बड़ा सवाल लगातार बना हुआ है। यह सवाल इसलिए भी है। क्योंकि 2008 और 2013 से नगर विधानसभा से अनीता सिंह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बनी थी। यही नहीं साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अनीता सिंह चुनाव हार गई थी। ऐसे में साल 2018 का विधानसभा चुनाव में अनीता सिंह के तीसरे स्थान पर आने के बाद इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव में अनीता सिंह का टिकट भारतीय जनता पार्टी की तरफ से काट दिया गया। अब अनीता सिंह का जैसे ही टिकट कटा अनीता सिंह ने एक पंचायत बुलाई इस पंचायत में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फ़ैसला ले लिया है।
अनीता सिंह चौहान ने अपनी फेसबुक सोशल मीडिया पर लिखा कि नगर विधानसभा क्षेत्र से अलग-अलग तरीके के कॉल और मैसेज आ रहे हैं। और हजारों की संख्या में लोगों ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहा मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करती हूं। मैं अभी जयपुर में जब कल देर शाम नगर विधानसभा आउंगी तो आप सबके बीच में बैठोगे और उसके बाद बातचीत होगी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिसे यहां से उम्मीदवार बनाया उसकी जमानत जप्त हो जाएगी हमने कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार राजनीति से नगर विधानसभा को बचाया और पिछले 5 साल से लगातार आंदोलन पर आंदोलन कर रही हूं लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने यह नहीं सुना जिस तरीके से मैं बुलंदी आवाज के साथ में नगर विधानसभा की जनता की आवाज उठती हूं। मेरा पूरा भरोसा है कि नगर विधानसभा की जनता मुझे इस बार अपना विधायक चुनकर यहां से अनीता सिंह चौहान को जीता कर भेजेगी।