नई दिल्ली– राजस्थान में 2 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने है। जिसको लेकर लगातार भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है। वही अगर कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस भी पीछे नहीं है। लगातार केंद्र स्तर के नेता वह चाहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हो या फिर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हो या फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हो। हर कोई राजस्थान दौरे पर पहुंचकर एक बार फिर से कांग्रेस सरकार को रिपीट करने का दावा कर रही है। इस बीच आपको बता दे कि कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशियों की लिस्ट आने में देरी क्यों हो रही अब हाई कमान ने जो फैसला लिया उसे फैसले के बारे में हम आपको नीचे खबर में बताते हैं।
अब राजस्थान में चुनाव लड़ने का दावेदारी करने वाले नेताओं के मन में है। कि कांग्रेस पार्टी आखिरकार लिस्ट घोषित करने में तेरी क्यों कर रही है। अब इसको लेकर भी अलग सी चर्चा होने लगी है। कुछ दिन से लगातार राजस्थान के सियासत बदलती हुई नजर आ रही है। यहां पर एक के बाद एक सर्वे देखने को मिल रहे हैं जिसमें कांग्रेस पार्टी नीचे असर पड़ जाती दिखाई दे रही है।
यानी कि डाउन कंडीशन में दिखाई दे रही इसको लेकर अब पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने पूरी लिस्ट में परिवर्तन कर दिया है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता ने कहा था की राजस्थान में प्रत्याशियों की लिस्ट सबसे पहले कांग्रेस की घोषित करेगी मगर सबसे देर में लिस्ट घोषित करने की चीज अब निकल कर सामने आ रही है। जो सर्वे कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की टिकट देने के लिए करवाया है। उसे सर्वे में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हो सकी है। इसलिए अभी लिस्ट जारी होने में देरी हो रही है।
पिछले कुछ दिनों पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने एक दिवसी दौरे पर राजस्थान पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया था। उसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था। कि राजस्थान में विकास क्या होता है। इसको अशोक गहलोत सरकार ने बताया है। राजस्थान में विकास की गंगा बह रही है चारों तरफ से आई भीड़ यह गवाही दे रही है। कि आने वाले 2023 के चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस सरकार रिपीट होने जा रही है।
यही नहीं राहुल गांधी की जनसभा में एक और सर्वे हुआ इस सर्वे के दौरान एजेंसी को कुछ नाम फाइनल करने के लिए सर्वे के रूप में कहा गया था। जिसमें अलाकमाना की तरफ से प्रत्याशियों को लेकर अभी जो नाम भेजे गए हैं उन पर असमंजस बना हुआ है।
इस सर्वे में निकलकर सामने आया है कि जो प्रत्याशी दो बार चुनाव हार चुका है। उसको कांग्रेस पार्टी टिकट नहीं देगी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरे मंच से संबोधित करते हुए कहा था। कि राजस्थान में सबसे पहले कांग्रेस पार्टी टिकट घोषित करेगी अब इसी लेकर चर्चाएं तेज हो गई।