नई दिल्ली: Ajgar Ka hamla Video: सांपों की कई प्रजातियां होती है लेकिन कुछ ऐसी चुनिंदा प्रजातियां भी होती हैं जो बेहद ही खतरनाक होती है। वैसे तो सांप आपको ज्यादातर शांत स्वभाव में ही दिखेंगे। लेकिन जब यह आक्रमक होते हैं तो यह बेहद ही खतरनाक हो जाते हैं और इनसे जान बचाना भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि आपने ऐसे कई लोग ऐसे देखे होंगे जो सांपो के बारे में पूरी जानकारी देते हैं इनकी देखभाल करते हैं और रेस्क्यू भी करते हैं।
अजगर ने किया हमला
वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तहलका मचाए हुए हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स एक विशाल अजगर अपने अंडों की देखरेख कर रहा है। तभी वहां एक शख्स उसके सामने आकर खड़ा हो जाता है और जैसे ही वह शख्स उसे छूने की कोशिश करता है। तभी वह अजगर अपना खतरनाक रूप लेकर उस व्यक्ति पर बार-बार हमला करता है लेकिन इन सब के बाद भी वह शख्स अपना काम करता रहता है। ऐसा प्रतीत होता है मानो कि सब अपने अंडो की रक्षा कर रहा है।
शेयर किया यह वीडियो
इस वीडियो को jayprehistoricpets नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि “कभी-कभी जालीदार अजगर के अंडों को बचाना एक साहसी काम हो सकता है, लेकिन अच्छी बात यह है कि मैं जो करता हूं मैं उससे प्यार करता हूं!” यह वीडियो क्लिप जे ब्रेवर को एक ट्रे पर अजगर और उसके अंडों के साथ एक टेबल के सामने खड़ा दिखाने से शुरु होती है। जैसे ही वह उस अजगर के अंडों के करीब जाने की कोशिश करता है। सांप फुफकारता है और उसके चेहरे को काटने की कोशिश करता है।
https://www.instagram.com/reel/CqF5cjUOwQC/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
वायरल हो गया वीडियो
हालांकि ये वीडियो कुछ दिन पहले पोस्ट किया गया था और इस वीडियो के पोस्ट किए जाने के बाद ही खूब वायरल हो रहा है। अब तक, इस वीडियो के क्लिप को 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। जिसके व्यूज अभी बढ़ ही रहे है। इस वीडियो के शेयर करते ही इस पर ढेर सारे लाइक्स और कमेंट्स भी आ चुके हैं।