First Underwater Metro: इतिहास रचा गया: भारत में शुरू हुई पहली अंडरवाटर मेट्रो सेवा, अब नदी के नीचे 32 मीटर अंदर दौड़ेगी ट्रेन

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर में खुशी की लहर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो सेवा का शुभारंभ किया। यह मेट्रो कोलकाता और हावड़ा के बीच चलेगी।

पीएम इस मेट्रो में स्कूली बच्चों के साथ यात्रा कर उनसे बातचीत भी की। इस मेट्रो की खास बात ये है कि ये हुगली नदी के अंदर बनी एक सुरंग में चलेगी। 16.6 किलोमीटर लंबी यह अंडरवाटर मेट्रो सुरंग इंजीनियरिंग का एक शानदार कारनामा है।

हुगली के दोनों किनारों को जोड़ेगी अत्याधुनिक मेट्रो:

अंडरवाटर मेट्रो हुगली के पश्चिम तट पर स्थित हावड़ा को पूर्वी तट पर स्थित साल्ट लेक शहर से जोड़ेगी। इसमें 6 स्टेशन होंगे, जिनमें से 3 अंडरग्राउंड स्टेशन हैं। हावड़ा स्टेशन भारत का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है।

कोलकाता मेट्रो का हावड़ा मैदान-एनेड सेक्शन काफी खास है, क्योंकि इस सेक्शन में ट्रेन पानी के नीचे चलेगी। यह मेट्रो सुरंग हुगली नदी के तल से 32 मीटर नीचे बनाई गई है। यह अंडरवाटर मेट्रो टनल हावड़ा मैदान-एनेड सेक्शन के बीच 45 सेकंड में 520 मीटर की दूरी तय करेगी।

अन्य मेट्रो खंडों का भी किया गया उद्घाटन:

इसके अलावा, पीएम मोदी ने कोलकाता मेट्रो के हावड़ा मैदान-एनेड मेट्रो सेक्शन, कावी सुभाष स्टेशन-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेक्शन और तारातला-माझेरहाट मेट्रो सेक्शन का भी उद्घाटन किया।

विकास की रफ्तार तेज!

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस अंडरवाटर मेट्रो सेवा के बारे में बताया कि, “कोलकाता मेट्रो का काम 1970 के दशक में शुरू हुआ था, लेकिन मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में जो प्रगति हुई है, वह पिछले 40 वर्षों से कहीं ज्यादा है।”

उन्होंने कहा कि, “प्रधानमंत्री का ध्यान बुनियादी ढांचा तैयार करने और देश के लिए मजबूत आधार तैयार करने पर है, जो 2047 तक एक विकसित राष्ट्र होगा।”

कोलकाता मेट्रो का बहुआयामी विकास:

कोलकाता मेट्रो का काम कई चरणों में चला। वर्तमान चरण में शहर के ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के लिए नदी के नीचे एक सुरंग बनाई गई है। यह अत्याधुनिक मेट्रो सेवा न केवल यातायात को सुगम बनाएगी बल्कि कोलकाता को एक स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App