नई दिल्ली। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। निरहुआ के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। निरहुआ की फैन फोलोइंग बहुत ही जबरदस्त है।
यह कहना गलत नहीं होगा कि निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्टी को एक नई पहचान दिलाई है, जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली (Amrapali Dubey) ने भी पूरा साथ दिया है। भोजपुरी जगत में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।
ये जोड़ी जब – जब फिल्मी पर्दे पर एक साथ नजर आती है, तो बवाल मच जाता है। इस जोड़ी ने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इसी बीच उनका एक पुराना गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
फैंस इस जोड़ी को स्क्रीन पर एक साथ देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली एक दूसरे के साथ टाइम बिताते और इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के साथ रील्स भी शेयर करते रहते हैं।
भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) ‘हम हैं दुल्हा हिंदुस्तानी’ (Hum Hain Dulha Hindustani) का एक गाना जिसे निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया ‘मेरे महबूब’ (Mere Mehboob) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
गाने के वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। निरहुआ और आम्रपाली गाने के वीडियो में जमकर एक दूजे के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इस गाने में निरहुआ, आम्रपाली दुबे संग झरने के नीचे रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी गाना ‘मेरे महबूब’ को Enterr10 Rangeela नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को वीडियो को एक खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है।
गाने के वीडियो आलोक कुमार और प्रियंका सिंह ने गाया है। जबकि गाने के बोल Sumit Chandravanshi ने लिखे हैं और गाने को संगीत दिया है Dhananjay Mishra ने। गाने को अभी तक 2,793,345 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा बढ़ता ही चला जा रहा है।
इस गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि निरहुआ आम्रपाली के इश्क में डूबे नजर आ रहे हैं। निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।