Nirahua romance video: भोजपुरी सिनेमा में अपनी जबरदस्त एक्टिंग की छाप छोड़ने वाले निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने के साथ राजनीति की दुनिया में अपना पहला कदम बढ़ा चुके हैं। आम्रपाली दुबे अपने बेहतरीन डांस से दर्शकों को मदहोश कर देती हैं। आम्रपाली की हॉट अड़ाये देख फैंस बेकाबू हो जाते हैं।
Read Also- ये हैं रिलायंस जियो के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स, मिल रहीं बंपर सुविधाएं
Read Also- बीएसएनएल के ये हैं 3 सबसे प्लान्स, बंपर डेटा के साथ पाएं सबकुछ फ्री
बीते काफी दिनों से इंटरनेट पर ‘ राजा जान मारे रखा’ (Raja Jaan Mare) इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। इस गाने को कल्पना और केवल प्रजापति ने अपनी सुरीली आवाज दी है। जबकि इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। इस गाने को राजेश रजनीश ने म्यूजिक दिया है। अंत में इस गाने को प्रोड्यूस सुजीत तिवारी ने किया है।
वायरल हो रहे इस गाने में आम्रपाली दुबे साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं, वहीं निरहुआ कभी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ जबरदस्त डांस करने के साथ-साथ वीडियो में रोमांस का तड़का लगाते हुए दिख रहे हैं। गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखने को मिल रही है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे नजर आ रहे हैं। निरहुआ की सोशल मीडिया पर दमदार फैन फॉलोइंग है। इनके चाहने वाले निरहुआ को बड़े पर्दे पर देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं।
यहां देखिये वीडियो:-