Renault Kwid Electric: इलेक्ट्रिक कार मार्केट काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। उसी को देखते हुए कई विदेशी कंपनियों ने भी भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक कारों को उतारने का फैसला किया है। इसमें अब रेनॉल्ट का नाम भी शामिल होने वाला है। यह कंपनी बहुत ही जल्द अपनी क्विड इलेक्ट्रिक (Renault Kwid Electric) को भारत में लॉन्च करेगी। इसे पहले ही ब्राजील और चीन के बाजारों में बेचा जा रहा है। इसके अलावा यूरोपियन मार्केट में भी इसकी काफी ज्यादा मांग है।
अब कंपनी इसके भारतीय वेरिएंट पर कम कर रही है, जिसे देश में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसमें हमें कुछ बेहद ही एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे। इन फीचर्स के दम पर ही यह इस सेगमेंट के ने कारों को टक्कर देगी। इसके बैटरी और रेंज भी काफी अच्छे हैं और यह भविष्य के लिए एक अच्छा विकल्प बनेगी।
रेनॉल्ट क्विड (Renault Kwid Electric) में 24 किलो वाट आवर का सिंगल बैट्री पैक दिया जाएगा, जिसे 6 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जर के साथी से 2 से 3 घंटे में ही फुल चार्ज किया जा सकेगा। फुल चार्ज होने के बाद यह इलेक्ट्रिक कर 350 किलोमीटर का रेंज देने वाली है। इस रेंज के साथ आने वाली इस हैचबैक लोगों को काफी पसंद आएगी।
इसके सेफ्टी फीचर्स भी काफी अच्छे हैं और यह 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार पर चल सकती है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 8 इंच का डिस्प्ले, सोनी म्यूजिक सिस्टम के अलावा रीडिंग मोड, फास्ट चार्जिंग, डिजिटल स्पीडोमीटर जैसी अन्य फीचर्स दिए जाएंगे। यूरोपीय बाजार में इसके दो वेरिएंट्स बेचे जाते हैं।
इसीलिए उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में भी इसके दोनों मॉडल को लाया जाएगा। इसकी कीमत ₹9 लाख से शुरू होकर 13 लाख रुपए तक जा सकती है। हालांकि इस कब तक लांच किया जाएगा इस बारे में कंपनी में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन 2025 तक इस लाया जा सकता है।