नई दिल्ली– मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सियासत तेज हो गई है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है लेकिन इन सब के बीच समाजवादी पार्टी एक अहम रोल लेकर सामने आ रही है।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच चल रहे विवाद पर अब भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बयान बाजी शुरू हो गई। इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा किस बात का गठबंधन बनाकर घूम रहे हैं। जब आपस में ही बातचीत नहीं बन पा रही तो देश में कैसे अपने आपको यह स्थापित करते हुए नजर आएंगे। यही नहीं उन्होंने और भी कुछ कहा हम आपको बताते हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने एक कार्यक्रम के दौरान पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के बीच चल रहे मनमुटाव और टकराव को लेकर बयान दिया उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली में बैठकर दोनों एक साथ हाथ मिलाते हैं दोस्ती करते हैं और राज्यों के विधानसभा चुनाव में आमने-सामने खड़े होकर कुश्ती लड़ते हैं। इंडिया गठबंधन जो हुआ था यह 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए हुआ था। इस पर अखिलेश यादव अभियान बाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस को धोखा देने का आरोप लगाया था उन्होंने कहा कि कांग्रेस धोखेबाज है कांग्रेस तूने अंधेरे में रख रही है। यही नहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस के लिए चिरकुट शब्द का भी इस्तेमाल किया था।
हम आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की राजनीति को लेकर सियासत तेज है।
इस बीच यहां पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है। लेकिन चुनाव मैदान में बहुजन समाज पार्टी समाजवादी पार्टी आम आदमी पार्टी तीनों दल यहां से चुनाव लड़ रहे हैं ऐसे में यह कैसा गठबंधन है। यह एक बड़ा सवाल लगातार बना हुआ है।
क्योंकि समाजवादी पार्टी ने अपने अभी तक में 22 उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। वही कांग्रेस ने वहां प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जहां पर समाजवादी पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणा पहले की जा चुकी थी। जिसके बाद अखिलेश यादव आग बबूला होकर घूम रहे हैं। और हर तरफ कांग्रेस पर धोखा देने के आरोप लगा रहे हैं।