Monsoon Forecast: चिलचिलाती धूप और भयंकर गर्मी के बीच अगले 48 घंटे इन राज्यों में गरजेंगे बादल, बारिश की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली: देश के ज्यादातर राज्यों में अप्रैल (Weather Today Forecast) की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज काफी ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। गर्मी अभी से ही लोगों का पसीना छुड़ा रही है, लेकिन अभी भी रात के समय में हल्की सर्दी सी महसूस हो रही है।

राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Forecast) की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई है। भले ही दिल्ली में काफी तेज धूप निकल रही है, लेकिन अभी भी अन्य राज्यों की तुलना दिल्ली में अभी भी गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हो रही है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

यूपी (UP Weather Forecast) की बात करें तो कुछ इलाकों में दोपहर बाद पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। वहीं, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में 6 अप्रैल तक लू चलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन भर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। जबकि कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 36 और और न्यूनतम तापमान क्रमश19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

अगले 24 घंटों के दौरान यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी देखी जा सकती है। केरल में भी हल्की बारिश की संभवाना है।

उत्तर-पूर्वी राज्यों में अगले छह दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। इसके साथ ही 7 अप्रैल तक भारी बारिश को लेकर चेतवानी जारी कर दी है। 7 और 8 अप्रैल को बिहार में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

इन राज्यों में पड़ेगी भयंकर गर्मी

मौसम बुलेटिन के अनुसार, आज और कल ओडिशा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में काफी गर्मी महसूस की जा सकती है। जबकि, छत्तीसगढ़ में भी आज ऐसी ही स्थिति रहेगी। इसके अलावा, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में 8 अप्रैल तक भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। कर्नाटक में भी कल का मौसम काफी गर्म रहने वाला है, जबकि गोवा में 7 अप्रैल तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App