Money Plant: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे को काफी अच्छा बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से आपके जीवन में किसी प्रकार की तकलीफें नहीं होती है। इतना ही नहीं मनी प्लांट घर की सभी परेशानियों को भी दूर कर देता है। मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जो हर घर में आपको देखने को मिल जायेगा। वास्तु के अनुसार घर में मनी प्लांट को लगाते समय हमें बहुत सी बातों को ध्यान में रखने की जरुरत होती है। कहा जाता है कि अपने नाम की तरह और इसके पत्तों की तरह मनी प्लांट घर के पैसों को बढ़ाने में योगदान देता है।
मनी प्लांट को सही दिशा में लगाना बेहद ही जरुरी होता है, वरना इसका हमारे जीवन पर गलत प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं मनी प्लांट को लगाने के कुछ फायदे के बारे में.
इसे सूखने न दें
आपको मनी प्लांट को लगातार पानी देने और छंटाई करने की आवश्यकता पड़ती है। वास्तु में सूखा और मुरझाया हुआ पौधा घर की आर्थिक स्थिति के लिए अशुभ माना जाता है। इसलिए गलती से भी मनी प्लांट को सूखने ना दें।
सही दिशा में लगाए मनी प्लांट
मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए ऐसा कहा जाता है कि इससे न केवल घर में धन की हानि होती है, बल्कि परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
फर्श पर
यदि आपका मनी प्लांट बढ़ गया है, तो उसे काट लें, लेकिन इसके तने और पत्ते फर्श पर न गिरने दें – यह अत्यधिक अशुभ माना जाता है।
शादीशुदा जोड़े इस दिशा में लगाए पौधा
ऐसी मान्यता है कि शादीशुदा जोड़े को अपना मनी प्लांट कभी भी पूर्व-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि इससे पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा हो सकता है।