Magh Maah Remedies 2023: हिंदू धर्म में माघ के महीने को शुभ माना गया है। हिंदू पंचांग के मुताबिक माघ का महीना शुरु होने वाला है। हर महीना किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है, जैसे सावन भगवान शिव को समर्पित है। वैसे ही माघ के महीने को सूर्य भगवान की पूजा के लिए विशेष बताया गया है। कहा जाता है कि माघ के महीने में कुछ विशेष कार्य करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। ऐसे में 6 जनवरी के बाद पौष माह समाप्त हो जाएगा, जिससे 7 जनवरी से माघ का शुभ महीना शुरू हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक माघ के महीने में किए गए पूजा-पाठ और दान करने से लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता यह है की माघ के महीने में किए गए पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य से भगवान प्रसन्न होते हैं और लोगों के मनोकामना को पूरा करते हैं।
ज्योतिषशास्त्र में यह भी कहा गया है कि माघ के महिने को लेकर विशेष बताया गया है। इस महीने में ही मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। साथ ही मकर संक्रांति के अलावा अगर माघ में पड़ने वाले चतुर्थी के दिन तिल का दान किया जाए तो भी व्यक्ति को जीवन में किए हुए सभी पापों एवं कष्टों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं की माघ के महीने में किन उपायों को करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
ज्योतिष के मुताबिक सूर्य भगवान की पूजा के लिए माघ के महीने को विशेष बताया गया है। सभी पापों से मुक्ति पाने के लिए आप माघ के महीने में स्नान के बाद कपड़ा पहनकर सूर्य मंत्र के उच्चारण करते हुए सूर्य भगवान को लोटे में लाल फूल, कुमकुम डालकर जल अर्पित करते हैं तो इससे जीवन में सुख समृद्धि आती है। माघ के महीने में भगवान विष्णु एवं सूर्य भगवान की पूजा के साथ शिवजी की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। कहा गया है कि माघ के महीने में जल में गंगा जल मिलाकर भगवान शिव के अभिषेक करने से भी शुभ फल की प्राप्ति मिलती है।
धार्मिक ग्रंथ के मुताबिक और कंबल दान करना चाहिए इससे गरीबों की मदद होती है। जिससे उनके आशीर्वाद के साथ साथ आपके जीवन में सुख समृद्धि आती है। साथ ही रोगों से भी मुक्ति मिलती है। संतान प्राप्ति के लिए मां का महीना बहुत शुभ माना गया है, कहा जाता है कि मां के महीने में संतान प्राप्ति के इच्छुक दंपत्ति, संतान गोपाल की विधि विधान से पूजा करते हैं, तो उन्हें उनके जीवन में जल्द ही संतान की प्राप्ति होती है। माघ के महीने में आने वाले शनिवार को खास बताया गया है। इस महीने में शनिवार के दिन काले तिल काली उड़द और काले कपड़े को बांधकर किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को देने से जीवन में आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और व्यक्ति धनवान बनता है।