नई दिल्ली। रात के समय में मच्छरों के काटने से सोना और जीना दोनों दुश्वार हो जाता है, अगर घर में मच्छर है तो फिर नींद ही खराब नहीं होती है बल्कि इन मच्छरों से हमें कई तरह की बीमारियों का सामना और खतरा दोनों बढ़ जाता है। पिछले कुछ दिनों से बहुत से शहरों में डेंगू के मामले काफी तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में लोग मच्छर से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं। मच्छरों के काटने से डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी होती है, आजकल लोग अपने घर में मच्छर से छुटकारा पाने के लिए को कॉयल और दूसरी तरह की मच्छर भगाने वाली लिक्विड या फिर स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन आज के समय मच्छरों पर यह भी असर नहीं कर रही है जैसे इनका असर कम होता है मच्छर वापस से आ जाते हैं और काटने लगते हैं। अपने घर से मच्छरों को हमेशा के लिए असरदार घरेलू उपाय हैं। मच्छरों को भगाने के लिए बहुत से तरीके हैं जिसके मदद से आप चैन की नींद सो सकते हैं और बीमारी का भी कोई खतरा नहीं है आइए जानते हैं कि बनाने के लिए घरेलू उपाय फॉलो करें।
मच्छरों से छुटकारा पाने का तरीका
मच्छरों के लिए घरेलू उपाय लहसुन में मौजूद सल्फर की बदबू मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है. जिसके कारण आप इसे मच्छर भगाने का के लिए उपयोग कर सकते हैं। अगर मच्छर लहसुन का रस पीते हैं तो वह मर जाते हैं इसके लिए बस आपको इतना करना है कि लहसुन के कुछ कली को पीसकर पानी में उबाल लें। अब इसे पानी को ठंडा करके स्प्रे बोतल में भरकर पूरे घर में स्प्रे करें, मच्छर खत्म हो जाएंगे।
मच्छर भगाने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं
इसके लिए आप खिड़की और दरवाजे बंद करके अपने घर में कपूर जलाकर घुमा लें आधा घंटे में मच्छर गायब हो जाएंगे सारे मच्छर कपूर की खुशबू से जमीन में पड़े हुए नजर आएंगे, इसके अलावा कपूर को पानी में रखकर छिड़क सकते हैं। इसकी खुशबू से मच्छर मर जाएंगे। बच्चों और पालतू जानवर को कपूर से दूर रखें।
पुदीने का पत्ती का स्वाद बहुत अच्छा होता है बहुत से खाने पीने की चीजों के लिए पुदीने की पत्ती का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं मच्छरों को पुदीने की पत्ती बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं, इसलिए बाजार में मिलने वाले मॉस्किटो मारने की मशीन में पुदीना डाला हुआ होता है।ॉ पुदीने के पत्ते को लेकर घर के कोने कोने में रख दें। आप पुदीने के तेल को घर में छिड़क सकते हैं। इससे भी मच्छर मर जाएंगे।
पौधा
कुछ पौधों की खुशबू मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है जिसमें से रोजमेरी, गेंदा और पुदीने का पौधा होता है इसे आप अपने गमलों में लगाकर घर के अलग-अलग हिस्सों में रख सकते हैं, इससे भी मच्छर नहीं रहेंगे।
नींबू और लॉन्ग
नींबू को टुकड़ों में काटना है और उसमें लॉन्ग की कली को गाड़ देना है। इस नींबू और लौंग की खुशबू मच्छर को बिल्कुल पसंद नहीं होती है इससे भी दूर भागते हैं।