LOKSABHA ELECTION 2024: बीजेपी मारेगी बाजी या विपक्ष पड़ेगा भारी, छठे चरण में कल इतनी सीटों पर होगी वोटिंग, जानें

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में अब आखिरी चरण के लिए रोड शो और रैलियां शुरू हो गई हैं, जिसके लिए सभी राजनीतिक दिन रात एक किए हुए हैं। छठे चरण की वोटिंग शनिवार को होनी है, जिसकी पोलिंग पार्टियां आज शाम में रवाना हो जाएंगी। इस चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दल आश्वस्त हैं।

शनिवार के बाद आखिरी यानी सातवें चरण की सीटों पर वोट डालने का काम रह जाएंगे। चुनाव के बीच सभी राजनीतिक पार्टियों का सरकार बनाने का दावा है। बीजेपी 400 पार के मिशन पर चुनाव प्रचार में ताकत झोंके हुए है तो इंडिया गठबंधन भी अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहा है। अभी तो सभी के अपने-अपने दावे हैं, लेकिल असली तस्वीर 4 जून 2024 को चुनावी नतीजों में साफ हो सकेगी।

छठे फेज में कहां-कहां चुनाव?

लोकसभा चुनाव में केवल अब दो चरणों की वोटिंग ही शेष रह गई हैं, जिसमें छठे फेज के लिए मतदान शनिवार को होना है। सुबह के 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी, जिसके लिए सुरक्षा-व्यस्था के लिहाज से प्रशासनिक स्तर पुख्ता इंतजाम रहेंगे। देश के बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में 14 सीटों पर मतदान होगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

इसके अवाला हरियाणा और दिल्ली की सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे। बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8 सीटो पर चुनाव संपन्न कराया जाएगा। ओडिशा की छह, झारखंड की चर, और जम्मू कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग होगी। अब तक पांच चरण के चुनाव में 25 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की 543 सीटों में से 428 पर वोट डाले जा चुके हैं। 25 मई के बाद फिए एक जून को आखिरी यानी सातवें चरण में वोट डाले जाएंगे।

सभी दलों ने झोंकी ताकत

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन छठे चरण के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंकी। इस चरण में सबसे ज्यादा चर्चा राजधानी दिल्ली के चुनाव की है, जहां सभी 7 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

बीजेपी की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और तमाम नेताओं ने जनसभा कर प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया। दूसरी तरफ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी चुनाव प्रचार कर अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow