नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है, जिसे लेकर मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले चरण में 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जहां सुरक्षा व्यस्था के लिहाज से राज्य पुलिसबल के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है। वोट डालने के लिए लोग बड़ी संख्या में घर से बाहर निकल रहे हैं। मतदान स्थलों पर पोलिंग बूथ की दिक्कतें सामने आ रही है, लेकिन इस समस्या का समाधान आप जान सकते हैं। आपको मतदान स्थल पर पोलिंग बूथ का नहीं पता तो चिंता ना करें।
हम आपको एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे पोलिंग बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। बस आपको एक लिंक पर क्लिक करना होगा, और पोलिंग बूथ का पता चल जाएगा। इसके लिए आपको हमारा आर्टिकल नीचे तक ध्यान से पढ़ने की जरूरत होगी।
फटाफट यूं चे करें पोलिंग बूथ
लोकसभा चुनाव में आज 102 सीटों पर वोटिंग चल रही हैं। अगर आपको वोट डालना है पोलिंग बूथ को लेकर असमंजस पनप रहा है तो चिंता ना करें। हम आपको एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपका सभी कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा। आपको मतदान बूथ कहां है, यह आसानी से जान सकते हैं जिससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
आपको अपने मतदान बूथ की जानकारी लेने के लिए https://electrolsearch.eci.gov.in पर जाकर क्लिक करना होगा। इस सर्विस पोर्टल पर जाने के बाद आप लोगों को पोलिंग बूथ की जानकारी जुटाने के लिए कुछ ऑपशंस मिल जाएंगे। Search by epic, search by detals और Search by Mobile
इसके अलावा आप हेल्पलाइन ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
कॉल के जरिए भी मिलेगी जानकारी
पोलिंग बूथ की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। इसके लिए आपको मतदाता वोटर हेल्पलाइन 1950 पर कॉल भी कर सकते हैं। कृप्या डायल करने से पहले अपना एसटीडी कोड लगाएं। मतदान करते समय अपना मोबाइल, कैमरा, या किसी अन्य उपकरण को लेकर ना जाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन माना जाएगा, जिसके लिए प्रशासन कार्रवाई भी कर सकता है।