नई दिल्लीः शीतकालीन सत्र में संसद दो लोगों की घुसपैठ का मामला अब सियासी रूप लेता जा रहा है। विपक्षी पार्टियों के नेता सुरक्षा चूक की वजह सरकार की नीतियों को मानकर निशाना साध रहे हैं। वैसे दर्शक दीर्घा से संसद में में कूदने और फांदने वाले दोगों को हिरासत में ले रखा है, जिनसे कुछ एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं।
दूसरी ओर अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा सेंध मामले में एक प्रतिक्रिया आई, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार को जमकर घेरा। राहुल गांधी ने कहा कि सुरक्षा में चूक हुई। ऐसा क्यों हुआ, क्योकि इस देश में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा बना चुका है। पीएम मोदी की नीतियों के कारण देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे बेरोजगारी और महंगाई है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा
संसद की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार के लिए गए फैसलों पर लगातार हमलावर है। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खंड़गे ने कहा कि गृहमंभी सदन में बयान देना नहीं चाहते हैं।
वह मीडिया में इस मामले पर बयान दे रहे हैं। लेकिन सदन सुचारू रूप से चलाने के लिए सदन में बोलने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कानाम लेकर वोट मांगते हैं। नेहरूजी और गांधीजी को निशाना बनाकर वोट मांगते हैं।
यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी संसद में दो युवकों की घुसपैठ को सरकार की नाकामी करार दिया। उन्होंने कहा था कि नौजवानों के परिवास से मीडिया ने ती उन्होंने बताया कि युवा बेरोजगारी से दुखी थी। इसलिए वे सदन में कूद गए। नहीं मिल रही थी तो गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए वो लोग सदन में कूद गए थे।
इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा
बुधवार को शीतकालीन सत्र में कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से अचानक सदन में भागते हुए दो लोग कूद गए। एक युवक ने रंगीन कैनल जलाया, जिससे संसद में धुआं-धुआं हो गया। यह सब देख संसद में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कुछ सांसदों ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मार्शलों के हवाले कर दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इतना ही नहीं महिला समेत दो लोग संसद के दरवाजे पर प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें भी पुलिस ने पकड़ लिया।