नई दिल्ली– 2024 में लोकसभा का चुनाव जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से चुनाव मैदान में है और उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नए फार्मूले ने उत्तर प्रदेश के सांसदों की धड़कनें बढ़ा दी है। ऐसा क्या है नीचे खबर में आपको हम एक-एक कर पूरी जानकारी देते हैं
जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश की 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा गया। अगर ऐसा नहीं हुआ तो एमपी वाले फार्मूले को उत्तर प्रदेश में भी लागू किया जा सकता है। यही नहीं बड़ी खबर यह निकलकर सामने आ रही है कई ऐसे सांसद हैं जिनका टिकट भी काटा जा सकता है।
अब इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों में धड़कनें तेज हो गई हर कोई यह जानना चाहता है। और जमीन से जुड़कर जनता के बीच में चर्चा कर दिए देखना चाहता है। किस तरीके से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अच्छा मैसेज जाए और टिकट मिल सके।
सबसे बड़ी चीज यह है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने तीन केंद्रीय मंत्री और 7 ऐसे सांसद हैं जिनको विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतार दिया है। अब राजस्थान में भी लिस्ट जारी होने के पहले ऐसे ही कयास लगाया जा रहे हैं कि मंत्रियों और सांसदों को यहां से मैदान में उतारा जाएगा। इस बीच आपको बता दी है। कई ऐसे बड़े चेहरे हैं जिनका टिकट भी काटने की गुंजाइश देखने को मिल रही।
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा जीतने का लक्ष्य रखा है। अगर उत्तर प्रदेश में यह लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी के नेता संसद मंत्री छू लेते हैं। कामयाब हो जाते हैं। तो आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के ही नेताओं को चुनाव लड़ेगा नहीं तो जिस तरीके से मध्य प्रदेश में सांसदों मंत्रियों को उतारा गया है। वैसा ही हाल उत्तर प्रदेश में भी होगा यही नहीं 75 साल से ज्यादा उम्र वाले फार्मूले पर भारतीय जनता पार्टी हमेशा से कार्य करती आई यह फार्मूला उनका यही नजर आ रहा है। और कुछ ऐसे सांसद हैं जिनका 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट काटना तय माना जा रहा है।