नई दिल्ली– 2024 में लोकसभा का चुनाव है। उसके पहले पूरी तरीके से भारतीय जनता पार्टी चुनावी मैदान में पूरी ताकत से है। एक बार फिर से राजस्थान मध्य प्रदेश तेलंगाना छत्तीसगढ़ इन सभी राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतने का प्रयास कर रही है। जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के रास्ता साफ हो जाएगा। लेकिन इस बीच कुछ ऐसे नेता सांसद हैं जो कि अपनी ही सरकार पर सवाल उठा रहे हैं इन्हीं में से एक का नाम आता है वरुण गांधी इस समय वरुण गांधी चर्चाओं में लिए आपको खबर में नीचे बताते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद अपनी ही सरकार पर सवाल क्यों उठा रहे हैं।
वरुण गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के कुछ इलाकों में जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां पर बताया जा रहा है कि वरुण गांधी ने लगभग दो दर्जन से अधिक गांव में जनसभाओं को संबोधित किया। जहां-जहां भी वह गए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर सवाल उठाएं यानी कि अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने में वरुण गांधी हमेशा से आगे रहे हैं। और आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका असर भी पड़ सकता है। इस बीच एक बार फिर से वरुण गांधी ने सवाल उठाए उन्होंने पीलीभीत के फायर ब्रांड के तौर पर वहां की जनता उन्हें देखती है।
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीलीभीत की पहचान मनिका वरुण गांधी से है। उन्होंने अपनी ही सरकार के सिस्टम पर सवाल उठने शुरू कर दिए उन्होंने कहा कि जिस तरीके से सरकार में बैठे अफसर की ब्रिटिश मशीनरी हुकूमत चल रही है।
यह बिल्कुल सही नहीं आजाद देश में गुलामी की तरह जनता को अपना काम करवाने के लिए अधिकारियों की चौखट पर भीख मांगनी पड़ती है। जी हुजूरू करनी पड़ती। आखिरकार यह क्या है जिस राज्य में जिस देश में हर एक व्यक्ति स्वतंत्र है उसे इस तरीके से अपने न्याय के लिए क्यों भटकना पड़ता है आखिरकार जिसे जनता ने चुनकर राज्य की कमान दी कुर्सी पर बैठाया वह लोग कहां है और जनता का ही पैसा लेने वाले तनख्वाह लेने वाले अधिकारियों की जी हुजूरी वही जनता करें।
जिस जनता का पैसा तनख्वाह के रूप में अधिकारी ले रहे है उसी जनता के आत्म सम्मान के साथ वरुण गांधी कभी समझौता नहीं करेगा हर समय कम से कदम मिलाकर चलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि पीलीभीत हमारी पहचान है। हमारा परिवार है। हम इस परिवार के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। यह हमारा परिवार यह हमारा जिगर का टुकड़ा है।