नई दिल्ली- 2024 का लोकसभा चुनाव में सिर्फ 4 महीने का समय रह गया है। लेकिन उससे पहले सियासत तेज हो गई है। और इन सब के बीच समाजवादी पार्टी और बने इंडिया गठबंधन में दरार दिख रही है। क्योंकि मध्य प्रदेश में सीटों के बंटवारे को लेकर जिस तरीके से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से सवाल उठाए गए। उसके बाद अब उत्तर प्रदेश की सियासत तेज हो गई कांग्रेस की तरफ से एक बैनर वायरल किया गया बैनर में बड़ा खुलासा हो गया। क्या कुछ हुआ हम आपको खबर में नीचे विस्तार से बताते हैं।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अभी 4 साल का समय है। लेकिन कांग्रेस की तरफ से जो तैयारी चल रही है। अभी से CM फेस का चेहरा वायरल करना, पोस्टर लगाना यह सब शुरू हुआ है। इससे यह लग रहा है कि कांग्रेस अब उत्तर प्रदेश पर पूरा फोकस कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का एक पोस्टर वायरल हुआ है। जिसमें उन्हें 2027 का मुख्यमंत्री पद का दावेदार बना दिया गया। इसके बाद अब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है।
क्योंकि अभी कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भाभी प्रधानमंत्री बताते हुए एक बैनर लगाया गया था जिसके बाद अब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी दफ्तर के बाहर एक ऐसी ही होल्डिंग लगा दी जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मुख्यमंत्री पद का 2027 का दावेदार बता दिया।
एक पोस्ट कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगाया गया जिसमें लिखा गया की 2024 के लोकसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री के तौर पर राहुल गांधी 2024 में नेतृत्व करेंगे वही 2027 के बारे में एक पोस्टर लगाया गया जिसमें लिखा गया। की 2027 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्यमंत्री बनेंगे। यही नहीं उन्होंने कहा कि सभी पांच राज्यों में होने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फटे हासिल करने जा रही है।
हम आपको बता दे की मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सीटों के शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच दरारे पड़ी। लेकिन बीच में अखिलेश यादव की तरफ से कहा गया कि कोई मनमुटाव नहीं है कोई नाराजगी नहीं है। सब सोच सोच की बात है कोई क्या सोचता है कोई क्या सोचता है। ऐसी कोई बात नहीं है। सारा माहौल अच्छा है। सब कुछ ठीक है। लेकिन जो मध्य प्रदेश में सीट शेयरिंग को लेकर जो आवाज उठी उसको लेकर सियासत तेज हो गई है।
मध्य प्रदेश की तरफ से लगातार कोशिश की जा रही है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच दूरियां ना इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की थी इसके बाद मामला और हल्का हुआ लेकिन उत्तर प्रदेश की सियासत का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। क्योंकि यहां पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और जब से उन्होंने यह कमल संभाली तब से लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस में एक ज्वाला देने का काम कांग्रेस की तरफ से किया गया।
कांग्रेस ने एक बार फिर से इंडिया गठबंधन में दरारें की स्थिति पैदा कर दी है। अब देखने वाली बात होगी किस तरीके की चीज निकलकर सामने आती है।