नई दिल्ली- 2024 का लोकसभा चुनाव बहुत करीब है। लेकिन उससे पहले ही प्रधानमंत्री बनने की होड़ पूरे देश के नेताओं में देखी जा रही है। जब से इंडिया गठबंधन बना तब से लेकर कई नाम प्रधानमंत्री पद के लिए निकल कर सामने आए है। इस दौरान आज समाजवादी पार्टी के मुख्यालय के बाहर एक पोस्टर लगा मिला। जिसमें अखिलेश यादव के नाम के साथ भावी प्रधानमंत्री लिखा है क्या है पोस्टर का सच, क्या है हकीकत है। नीचे खबर में बताते हैं।
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के मुख्यालय मुख्यालय के बाहर बैनर लगाया गया जिसमें अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री के तौर पर नवाजा गया। अब इसकी चर्चा तेज हो गई अब हर किसी के मन में यह सवाल है। कि दो दिन पहले अखिलेश यादव और समाज वादी पार्टी और कांग्रेस के बीच टकराव जुबानी जंग छिड़ी हुई है। दूसरी तरफ यह बैनर किस चीज की गवाही दे रहा है। किस तरफ इशारा कर रहा है। इसको लेकर चर्चाएं अलग सी हो रही है।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाने की बात कह रहे हैं। यही नहीं सेक्टर और जॉन के प्रभारी से संवाद करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजर आते हैं। उन्होंने 2024 की रणनीति को अलग तरीके से उत्तर प्रदेश में बनाना शुरू कर दिया है इस मौके पर लगाया गया पोस्ट में फखरुल हसन चांद का सपा प्रवक्ता की फोटो भी लगी हुई दिखाई दे रही है। अब इसकी चर्चा तेज है कि किसकी तरफ से यह पोस्ट लगाएगा अखिलेश यादव को भावी बता दिया गया। लेकिन किसकी तरफ से यह पोस्टर लगाया गया।
लोगों के मन में यह सवाल है कि समाजवादी पार्टी की तरफ से लगाया गया पोस्ट आखिरकार 2024 के लिए यह बड़ा संकेत है। और यह संदेश देने की कोशिश समाजवादी पार्टी की तरफ से की गई। कि यूपी बदलेगा देश बदलेगा 2024 के लोकसभा चुनाव में इसकी झलक साफ दिखाई देगी ऐसी भी हेडिंग लिखी गई है।
समाजवादी पार्टी के के नेता फखरुल खान ने सफाई देते हुए कहा कि अखिलेश यादव हमारे पार्टी के मुखिया हैं और हम सबके अग्रज है। उनका जन्मदिन 1 जुलाई को होता है। लेकिन कार्यकर्ता कई बार जन्मदिन मनाते हैं। और इस तरीके की पोस्टिंग और पोस्टर लगाकर खुशियां मनाते हैं।
अब देखने वाली बात यह होगी। इस पोस्टर के बाद भारतीय जनता पार्टी की तरफ से क्या बयान निकाल कर सामने आता है। और क्या चीज निकल कर सामने आती है इस पर लगातार नजर बनी रहेगी।