नई दिल्ली– 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुत कम समय रह गया है।उसके पहले देश की राजनीति पूरी तरीके से बदलती हुई नजर आ रही है। क्योंकि उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है। जो देश का सबसे बड़ा राज्य माना जाता है। जहां पर 80 लोकसभा सीटें है।अब इसे लेकर अखिलेश यादव ने कांग्रेस को लेकर बड़े संकेत दिए क्या कुछ कहा है हम आपको नीचे खबर में विस्तार से बताते हैं।
दरअसल आपको हम बता दें कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच मनमुटाव और जुबानी जंग छुरी हुई इसे लेकर अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़े संकेत दिए है।
क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हराने के लिए 28 साल मिलकर एक गठबंधन बना चुके हैं। और उसका नाम इंडिया गठबंधन दिया गया है। लेकिन मध्य प्रदेश की राजनीति को देखते हुए समाजवादी पार्टी की तरफ से जो संकेत दिए गए हैं। इससे यह साफ होता है। कि उत्तर प्रदेश की सीटों की तकरार और तेज हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें और यहां पर समाजवादी पार्टी का अच्छा वर्चस्व सुनना जाता है। क्योंकि 2012 से लेकर 2017 तक यहां पर समाजवादी पार्टी की सरकार थी।और अखिलेश यादव यहां से मुख्यमंत्री हुआ करते थे।
अखिलेश यादव मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कई बार ऐसे जवाब दे चुके हैं जिनके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
कयास यह लगाए जा रहे हैं कि अगर मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच बातचीत नहीं बनी तो लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 20 22 सीटों पर सपना देख रही कांग्रेस के लिए बड़ा मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि यहां पर समाजवादी पार्टी अपना अच्छा वर्चस्व दिखाने का प्रयास कर रही है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों से यह साफ संकेत हो रहे हैं कि 20 सीटों से लेकर 25 सीटों तक चुनाव लड़ने की बात कहने वाली कांग्रेस सिर्फ एक दो सीटों तक ही चुनाव लड़ने में सीमित रह जाएगी। क्योंकि अखिलेश यादव की जुबानी जंग से यह बिल्कुल साफ संकेत दिखाई दे रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी को रोकने के लिए इंडिया नाम का बना गठबंधन में अब रार बढ़ गई है। अब देखने वाली बात यह होगी किस तरीके से बातें बनती है। और क्या चीज निकल कर 2024 के पहले और विधानसभा चुनाव में आती है। इस पर लगातार नजर बनी रहेगी।