नई दिल्ली: आजकल युवाओं में समय से पहले बाल सफेद होने की समस्याएं आम हो गई है। हमने अक्सर देखा है कि इस समस्या से कई सारे युवा परेशान रहते है। बड़े बालों को उम्र से पहले सफेद होने के कई कारण होते हैं। हमारी लुक को बिल्कुल बिगाड़ देता है सफेद बाल। बालों के सफेद होने से हम उम्र से ज्यादा बूढ़े दिखने लगते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बाल समय से पहले सफेद ना हो तो इसके लिए आपको अपने जीवनशैली और खानपान को बदलना होगा। तो चलिए आज हम इस खबर के जरिए आपको बताएंगे कि सफेद बाल होने के क्या क्या कारण हो सकते हैं।
जानें किन कारणों से बाल होने लगते हैं सफेद
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
स्मोकिंग
समय से पहले बालों का सफेद होने का मुख्य कारण आपका धूम्रपान करना भी हो सकता है। ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि धूम्रपान करने से हमें फेफड़े मे कैंसर और हृदय संबंधित रोग की होने का खतरा बढ़ जाता हैं। अधिक धूम्रपान करने से हमारे ब्लड वेसल संकुचित होते हैं। यही कारण है कि हमारे बालों को पर्याप्त मात्रा में रक्त नहीं पहुंच पाता है। इसी वजह से हमारे बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं।
तनाव की वजह से
ज्यादा स्ट्रेस लेने से हमारे बालों पर बेहद बुरा असर पड़ता है। अगर हम हर छोटी बड़ी बात पर तनाव लेना शुरू कर दे तो समय से पहले हमारे बाल सफेद होने लगते हैं।
नींद की कमी के कारण
जैसा कि हम सभी जानते हमारे स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त नींद की प्राप्ति होना भी बेहद ही जरूरी मानी जाती है। अगर हम हर रोज प्रयाप्त मात्रा में नींद ना लेंगे तो इससे हमारे स्वास्थ्य तो खराब हो गई साथ ही हमारे बालों पर भी बुरा असर पड़ता है।
लो थायराइड
हमारे शरीर में मौजूद मेटाबॉलिज्म को नियमित करने के लिए थायराइड जिम्मेदार होता है। हमारे अंदर थायराइड का स्वास्थ्य हमारे बालों के रंग को भी प्रभावित करता है। यही कारण है कि समय से पहले बाल सफेद होने से थायराइड भी जिम्मेवार हो सकता हैं। अगर आपके भी उम्र से पहले बाल सफेद हो रहे हैं तो एक बार थायराइड का टेस्ट जरूर करवा ले।
आयरन की कमी
अगर हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन ना मिले तो इस वजह से भी हमें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समय से पहले बालों का सफेद होने का एक कारण ये भी होता है।