Karwa Chauth 2022 Moonrise Time Today: करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्योहार ज्यादातर भारत के उत्तरी भाग में बेहद ही धूम – धाम से मनाया जाता है। परंपरा के अनुसार इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए व्रत रखती है। करवा चौथ के दिन रात में चांद देखने के बाद महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। इस वर्ष यह पर्व आज यानी 13 अक्टूबर गुरुवार को मनाया जा रहा है। पूजा का मुहूर्त दिन में शाम 05.55 बजे से शाम 07.09 बजे तक। जबकि उपवास का समय सुबह 06.21 बजे से रात 08.11 बजे तक है। पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर को प्रातः 01.59 बजे से प्रारंभ होकर 14 अक्टूबर को प्रातः 03.08 बजे समाप्त होगी।
करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं भगवान शिव की पूजा करती हैं और चंद्रमा को प्रसाद चढ़ाने के बाद ही व्रत खोलती हैं। उपवास रखने के दौरान सूर्योदय के बाद पूजा समाप्त होने तक किसी को कुछ भी खाना या पीना नहीं चाहिए। करवा चौथ का फ़ास्ट बेहद ही कठिन होता है, महिलाएं यहां तक कि पानी की एक बूंद भी नहीं ग्रहण कर सकती हैं। आज के दिन महिलाएं रात के समय आसमान में चांद दिखने का काफी धैर्य के साथ इंतजार करते हैं। मगर इस साल बेमौसम बारिश के कारण कई राज्यों में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे चांद दिखने में थोड़ी देरी हो सकती है।
करवा चौथ शुभ मुहूर्त 2022
दिल्ली – 08.24 बजे
नोएडा – 08.09 बजे
गुरुग्राम – 08.11 बजे
जयपुर – 08.19 अपराह्न
आगरा – 08.07 बजे
अमृतसर – 08.10 बजे
जम्मू – 08.09 बजे
लखनऊ – 07.58 बजे
कोलकाता – 07.37 बजे
मुंबई – 08.48 बजे
पुणे – 08.45 बजे
श्रीनगर – 08.06 बजे
बैंगलोर – 08.40 बजे
हैदराबाद – 08.28 बजे