नई दिल्लीः राजपूत करणी सेना के प्रदेश प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में उनकी गोली मारकर मौत के घाट कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर उनके साथ बैठे दिखाई दे रहे थे, जिन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
मंगलवार दोपहर सुखदेव सिंह के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके साथ वहां मौजूद अजीत सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच का काम शुरू कर दिया है। आरोपितों को पहचानने के लिए आसपास लगे सीसीटी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
स्कूटर से आए थे हमलावर
जयपुर के श्याम नगर थाना पुलिस हत्याकांड की जांच कर रही है। पुलिस को स्कूटर सवार दे बदमाशों की तलाश है। घटना करीब पौने दो बजे की है, जब बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर गोलियां बरसाई थीं। राजधानी में चुनावी सरगर्मियां के बीच मंगलवार को इस आपराधिक घटना ने सबको हैरान कर दिया है। इस मामले की पुलिस गंभीरत से जांच कर रही है।
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या। घटना सीसीटीवी में कैद।
@jaipurpolic pic.twitter.com/3dtcwHU9Qo— vipin yadav (@PowerVipin) December 5, 2023
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या को लेकर राजपूत समाज में खास रोष है। उनके घर और अस्पताल में लोगों का तांता लग गया है। इसी बीच फेसबुक पर पोस्ट उनका अंतिम वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा दो बदमाश तड़ातड़ सुखदेव सिंह के ऊपर गोलियां बरसाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कमरे में सुखदेव सिंह के साथ दूसरे शख्स को भी बदमाश गोली से डराते दिक रहे हैं।
- गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली हत्या की जिम्मेदारी
इधर, घटना के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से बने फेसबुक पेज पर हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा- राम राम, सभी भाइयों को मैं रोहित गोदारा कपूरीसर, गोल्डी बरार। भाइयों आज यह जो सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या हुई है। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हत्या हमने करवाई है।
भाइयों मैं अपको बताना चाहता हूं कि ये हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहयोग करता था। उनको मजबूत करने का काम करता था। रही बात दुश्मनों की तो वह अपने घर की चौखट पर अपनी अर्थी तैयार रखें। जल्दी उनसे भी मुलाकात होगी।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े थे। उन्होंने करणी सेना संगठन में विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। गोगामेड़ी उसके अध्यक्ष थे।
साल 2017 में फिल्म पद्मावत की जयगढ़ में शूटिंग के दौरान राजपूत करणी सेना के लोगों ने तोड़फोड़ की थी। गोगामेड़ी फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए प्रदर्शन से चर्चा में आए थे।