नई दिल्ली: देश के अधिकांश राज्यों में मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ दिख रहा है। देश के ज्यादातर राज्यों में बढ़ रही सर्दी के बीच ही बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानि शुक्रवार की रात को बारिश व बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। दिल्ली, बिहार, यूपी, पंजाब, मध्य प्रदेश, हिमाचल सहित कई राज्यों में ठंड बहुत ही तेजी से बढ़ रही है।
उत्तरी राज्यों के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी होने से लोगों का जीना हराम हो रखा हुआ है। बर्फबारी की वजह से कई रास्तों को बंद भी कर दिया गया है। अब मैदानी हिस्सों में भी कड़ाके की सर्दी का दौर देखने को मिलेगा। कई राज्यों में तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
राजधानी दिल्ली व सहित आसपास के तमाम इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। IMD के मुताबिक कल यानी 23 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में 24 दिसंबर तक हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो सप्ताह में मौसम की स्थिति की भविष्यवाणी की है। पूर्वानुमान के साथ बारिश और घने कोहरे की चेतावनी जारी कर दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।
इसके अलावा 23 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग हल्की बारिश होने की उम्मीद है। 23 दिसंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश की भी संभावना है।
#WATCH | A thick layer of fog covers parts of UP's Meerut as winter sets in pic.twitter.com/Mi6HevHbb3
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 22, 2023
आईएमडी के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप क्षेत्र में पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। पहले सप्ताह के दौरान तमिलनाडु में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
#WATCH | Thin layer of winter fog shrouds Delhi's Akshardham temple pic.twitter.com/hEOh1N22iN
— ANI (@ANI) December 22, 2023
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को छोड़कर, देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ रहेगा, जहां बारिश कम होने की उम्मीद है।
23 और 24 दिसंबर के दौरान उत्तरी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है।
पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 23-26 दिसंबर, 2023 तक घना कोहरा रहने की संभावना है।
पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 23-26 दिसंबर, 2023 तक घने से अति घना कोहरा (दृश्यता<50 मीटर) रहने की संभावना है।#Punjab #Punjabweather #Verydensefog #densefogtoday #FogAlert #Verydensefog@moesgoi @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts @PIBChandigarh @CMOPb@BhagwantMann pic.twitter.com/AyEPeIwO1a
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 22, 2023
दैनिक मौसम परिचर्चा (22.12.2023)
YouTube : https://t.co/XsjDvcwiuR
Facebook : https://t.co/h39Xr8ofgU#imd #india #Fog #snowfall #Punjab #Haryana #Nagaland #manipur #Mizoram #Tripura #odisha #rajasthan #Uttarpradesh@moesgoi @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts pic.twitter.com/RYjHzhiw0y— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 22, 2023