Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदल रहा है। देश के कई राज्यों में सर्दी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। राजधानी दिल्ली सहित ही कई राज्यों में अब तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से कई हिस्सों पर पारा गिरता हुआ ही चला जा रहा है।
लोगों को अब पहले से ज्यादा ठंड का अहसास हो रहा है। कुछ हिस्सों में कोहरा लोगों के लिए परेशानी बन रहा है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। सर्दी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतवानी जारी कर दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक आदि सहित कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार में भी अब धीरे – धीरे ठंड बढ़ती हुई ही चली जा रही है। इसके साथ ही बिहार के कई राज्यों का तापमान भी गिरता हुआ नजर आ रहा है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में सुबह के वक्त अब धीरे – धीरे अधिक ठंड महसूस हो रही है। कोहरे और ठंड के बीच में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।
#WATCH केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में है।
वीडियो नेहरू पार्क और विनय मार्ग से आज सुबह 6:45 बजे शूट किया गया है। pic.twitter.com/SKfkxusI9l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2023
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों के दौरान दिल्ली में बारिश हो सकती है। आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय में हल्का कोहरा देखने को मिलेगा, जिससे लोगों को सर्दी महसूस होगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश, गुजरात में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 27 नवंबर के दौरान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और दक्षिण राजस्थान में आंधी और तूफान की भी संभावना जताई गई है।
#WATCH तमिलनाडु: चेंगलपट्टू शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। pic.twitter.com/913RD99eaU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2023
उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में भी 27 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर तूफान और बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि की भी बात कही जा रही है।
जम्मू और कश्मीर में कैसा होगा मौसम?
जम्मू और कश्मीर में बर्फबारी और तूफान के साथ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की भी बात कही जा रही है। जबकि, मैदानी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा। श्रीनगर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 14 और 0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।