नई दिल्ली। दिवाली पर लोगों ने जमकर खूब आतिशबाजी की, जिसके. बाद देश के प्रमुख शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली-NCR के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों की हालत ख़राब हो गई है।
दिवाली के बाद सर्दी ने भी अब दस्तक देनी शुरू कर दी है। अब ज्यादातर राज्यों में सुबह के समय में काफी ठंड लग रही है। अब तो लोगों ने कंबल भी निकाल लिए हैं। दिवाली के बाद कुछ राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग की मानें तो बादल छंटने के साथ ठंड भी बढ़ेगी।
जबकि, ग्वालियर और आसपास बारिश की संभावना जताई गई है। दिवाली के बाद घरो में अब स्वेटर और जैकेट भी निकलना शुरू हो गया है। राजस्थान में आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
लोगों ने गर्म कपड़े पहनने भी शुरू कर दिए हैं। राजस्थान के कई जिलों में सर्दी के साथ कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल सहित देश कई हिस्सों में बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश देखने को मिलने सकती है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राष्ट्रीय राजधानी में आज आसमान साफ रहेगा और सुबह हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27 और 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सिक्किम और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में शुष्क मौसम बने रहने की सबसे अधिक संभावना है।
मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक शुष्क मौसम रहेगा। उत्तराखंड में बदरी और केदार घाटी में बर्फबारी देखने को मिली है।
राजस्थान में कैसा होगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, भीसीकर, अलवर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दिवाली पर पटाखे जलाने के बाद AQI में बदलाव देखने को मिल रहा है। पटाखों की वजह से प्रदूषण लेवल एक बार फिर से बढ़ गया है, अब एक बार फिर से लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है।