IMD Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ होने लगा सक्रिय, इन हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IMD Weather Forecast: भारत के अधिकतर इलाकों में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता जा रहा है, जिसकी वजह से जगह-जगह बारिश भी हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के हिस्सों में बढ़ते तापमान के बीच चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम का मिजाज तेजी से रंग और रूप बदलता जा रहा जिससे हर कोई काफी परेशान है।

पहाड़ों पर लगातार हो रही सुबह-शाम बर्फबारी ने अलग ही मुसीबत पैदा कर दी है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में देर रात आंधी के साथ बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी चिलचिलाती गर्मी ने आफत बढ़ दी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में बादलों की गरज के साथ झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) के अनुसार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बादलों की गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में आज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अच्छा असर दिख सकता है।

पश्चिमी राजस्थान में भी आगामी 2 दिन मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। IMD के मुताबिक, गर्मी के सीजन में अप्रैल के महीने में मौसम कभी गर्म कभी ठंडा रहने की वजह से पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाला है।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बिजली की चमक और गरज के चलते भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है।

पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आसमानी बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी कर दी है।

यहां आंधी तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल के बीच तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तमाम हिस्सों में आंधी के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। कल जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

13 से 14 अप्रैल को उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में भी मौसम खराब रहने की उम्मीद जताई गई है। तेज हवाएं चलेंगी और गरज चमक के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। बीते दिन मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ शहरों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कहीं-कहीं ओले भी गिरे।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App