Weather Update: सितंबर महीने के आखिरी दिनों में मौसम के तेवर बदले नजर आ रहे हैं। कुछ राज्यों में बढ़ते तापमान और कड़क धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कुछ राज्यों में आंशिक बादल छाए हुए हैं। कुछ राज्यों में बारिश होने से तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की वजह से किच-किच देखने को मिल रही है। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो रही हैं।
इसी बीच आईएमडी ने कई राज्यों के लिए बादलों की गरज और चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। कुछ जगहों पर बारिश होने से मौसम खुशनुमा भी हो गया है। IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो आज (सोमवार), 25 सितंबर को दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 30 सितंबर, 2023 के आसपास उत्तरी अंडमान सागर में बारिश की संभावना जताई गई है। 25 सितंबर को बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 28 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है। 26-28 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि 24 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी गुजरात, लक्षद्वीप, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कर्नाटक, केरल में हल्की बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब में बारिश दर्ज की गई है।