नई दिल्ली – इश्क का खुमार पाकिस्तान महिला पर ऐसा चढ़ा कि प्रेमी से मिलने अपने चार बच्चों के साथ बॉर्डर पार करते हुए यूपी के ग्रेटर नोएडा पहुंच गई। भारत में बिना वीजा अवैध रूप से प्रवेश करने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके बॉयफ्रेंड ग्रेटर नोएडा के सचिन सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं अब सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से गुहार लगाई है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने मोदी सरकार से गुहार लगाई है। गुलाम हैदर ने सऊदी अरब से अपना एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने अपने बीवी बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने की गुहार लगाई है। इसके साथ ही सीमा हैदर के पति ने आरोप लगाया है। कि उसे पब्जी गेम के माध्यम से बहला-फुसलाकर भारत बुलाया गया है। वीडियो में गुलाम हैदर आगे कहता है। कि भारतीय मीडिया का हाथ जोड़कर कहता हूं। शुक्रिया उन्हीं के माध्यम से अपनी बीवी बच्चों का पता चल सका है। मोदी सरकार से किया निवेदन किया उसकी बीवी बच्चों को वापस वापस पाकिस्तान भेज दे।
दरअसल चार बच्चों की मां सीमा हैदर को पब्जी खेलते खेलते भारतीय युवक सचिन से भयंकर प्यार हो गया। पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा अपने प्रेमी सचिन से मिलने 1100 किलोमीटर दूर ग्रेटर नोएडा पहुंच गई। सीमा 13 मई को भारत पहुंची और सीधे ग्रेटर नोएडा के रघुपुर थाना इलाके के प्रेमी सचिन के पास पहुंच गई। सचिन ने रबूपुरा इलाके के ही अंबेडकर गांव में एक कमरा किराए पर लिया और वही सीमा हैदर अपने बच्चे के साथ रहने लगी।
जानकारी के मुताबिक रबूपुरा कस्बे के रहने वाला सचिन किराए की दुकान पर काम करता था। वह पब्जी खेलने का शौकीन था। इसी गेम के दौरान वह पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर से संपर्क में आया और दोनों के बीच चैट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। सचिन से प्यार के बाद उसने भारत आने का मन बना लिया उसे पता चला कि नेपाल के रास्ते वक्त हिंदुस्तान बड़ी आसानी से दाखिल हो सकती। सीमा मार्च महीने में कराची से निकली और वह नेपाल के काठमांडू पहुंची नेपाल के पोखरा सेवा बस लेकर दिल्ली पहुंच गई। 13 मई को सीमा गौतम बुध नगर के रबूपुरा इलाके में पहुंच गई जहां सचिन रहता था। और उसी के साथ रहने लगी।