Easy Breakfast : अब भूल जाईये पोहा और पराठा, 7 मिनट में बनाये ये टेस्टी डिश, बच्चे खाकर हो जाएंगे दीवाने

Priyanka Singh
Spicy French Toast
अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

Easy Breakfast : सुबह का नाश्ता हमारी हेल्थ के लिए काफी जरूरी होता है। कुछ लोग ऑफिस जल्दी जाने की वजह से ब्रेकफास्ट ही नहीं करते हैं, उन्हें लगता है कि क्या ही अब नाश्ता करना है, अब दोपहर का खाना ही खा लेंगे। यही सोचकर खाली पेट घर से बाहर निकल जाते हैं। लेकिन, हमें नास्ता रोजाना और समय से करना चाहिए। नाश्ता कुछ ऐसा हो जिसको खाने के बाद मन और पेट दोनों भर जाए।

Advertisement

हर रोज एक तरीके का नाश्ता खाकर यदि आप थक गए हैं, तो आज हम आपके लिए झटपट बनने वाला एक बेहद ही टेस्टी डिश लेकर आये हैं, जिसे आप महज 10 मिनट में बना सकते हैं। हम जिस नाश्ते की बात कर रहे हैं उसका नाम है स्पाइसी फ्रेंच टोस्ट। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। आप इसे केचअप के साथ खा सकते हैं।

अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल

लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स

स्पाइसी फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए साम्रगी
4 टुकड़े ब्रेड (सामान्य रोटी या फ्रेंच ब्रेड)
2 बड़े अंडे
1/2 कप दूध
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच नमक
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच सूखी मेथी पत्ती
1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
2 टेबलस्पून मक्खन या घी

Advertisement

स्पाइसी फ्रेंच टोस्ट बनाने की विधि
– एक बड़े बाउल में अंडे को फेंटें।
– अब इसमें दूध, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, नमक, काली मिर्च पाउडर, सूखी मेथी पत्ती और लहसुन का पेस्ट मिलाएं।
– एक टोस्टर में ब्रेड के टुकड़े तले या एक नॉन-स्टिक टवे में मक्खन या घी में भूनें।
– मध्यम आंच पर एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें और उसमें मक्खन या घी डालें।
– ब्रेड के प्रत्येक स्लाइस को अंडे के मिश्रण में डुबोएं, ध्यान रहे कि दोनों तरफ अच्छी तरह से डीप हो।
– कोटेड ब्रेड स्लाइस को तवे पर रखें और दोनों तरफ से 2-3 मिनट तक सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
– मक्खन, शहद, या मेपल सिरप जैसे अपने पसंदीदा टॉपिंग के साथ गरम परोसें।

Share this Article
7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम कर रही हैं। इनके लेखनी को टाइम्सबुल वेबसाइट पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। अब टाइम्सबुल वेबसाइट को योगदान दे रही हैं।