How To Clean Grease Off Kitchen Tiles: कहते है घर की शोभा किचन से ही बढ़ती है लेकिन अगर वही गंदा हो तो बीमारी का घर बन जाता हैं। क्योंकि हम अक्सर अपने किचन में कुछ न कुछ बनाते ही रहते है। जिस वजह से किचन की टाइल्स से लेकर डिब्बों तक का गंदा होना लाजिमी है। ऐसे में हमें साफ रखना बेहद जरूरी सा हो जाता है।
कई बार तो किचन की टाइल्स तेल के कारण ग्रीसी और चिपचिपी हो जाती हैं। अगर आपके किचन का हाल भी कुछ ऐसा ही है तो चलिए आपको इसके क्लीन करने के बारे में बताते है।
अमोनिया पाउडर से होगा टाइल्स साफ
• सबसे पहले आपको एक बड़ा कटोरा लेना है फिर उसने 3-4 चम्मच अमोनिया पाउडर डालना है।
• इसके बाद इसमें आधा छोटा कप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड मिलाना है।
• फिर दोनों को अच्छे से मिक्स कर गाढ़ा पेस्ट बनाना है
• अब इस पेस्ट की मदद से एक बड़े ब्रश से टाइल्स पर लगाएं।
• फिर इसे कुछ देर तक अच्छे से रगड़े।
• जब यह पेस्ट सूख जाए तब किसी गीले कपड़े से टाइल्स को साफ कर पोंछ लें।
• अमोनिया और हाइड्रोजन के इस्तेमाल से किचन टाइल्स बिल्कुल चमक जाएगी।
किचन कैबिनेट्स कैसे करें साफ ?
कई बार समान गिरने से या रखने से कैबिनेट्स गंदे हो जाते हैं। अक्सर तेल और घी के चिपचिपे डिब्बों के वजह से कैबिनेट्स ग्रीसी भी हो जाते हैं। ऐसे में कई लोगों को साफ करने में बड़ी दिक्कत होती है? ऐसे में आपको बेकिंग सोडा से कैबिनेट्स साफ करने चाहिए जो बेहद ही असरदार है। चलिए, आपको बताते है इसका किस तरह से उपयोग करना चाहिए।
• इसके लिए आपको एक छोटी कटोरी में आधा कप बेकिंग सोडा लेना है और इसमें आधा कप से ज्यादा पानी और नींबू का रस मिला लेना हैं।
• अब इन सभी को मिक्स कर इसका अच्छा सा पेस्ट बना लें।
• फिर टूथब्रश की सहायता से पेस्ट को कैबिनेट्स पर लगा
करीब 5-7 मिनट तक अच्छे से रगड़े।
• फिर आखिर में एक साफ कपड़े को गर्म पानी में भिगो और कैबिनेट्स को अच्छे से पोंछ लें। इससे आपका किचन बिलकुल साफ और चमकता हुआ दिखेगा।