Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, एक क्लिक से पाएं मोबाइल पर रिजल्ट

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। बिहार बोर्ड माध्यमिक शिक्षा (बीएसईबी) पटना आज दोपहर 1:30 बजे तक मैट्रिक परिणाम (Bihar Board 10th Result 2024) घोषित करने वाला है। परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद कक्षा 10 के परिणाम और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट – bsebmatric.org, results.biharboardonline.com पर उपलब्ध होंगे।

बीएसईबी अध्यक्ष रिजल्ट के साथ ही बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के टॉपर्स (Bihar Board 10th Toppers 2024) के नाम भी जारी करने वाला है। छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट आराम से घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से देख सकते हैं। नतीजे जारी होने के बाद कक्षा 10 के परिणाम और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट – bsebmatric.org, results.biharboardonline.com पर उपलब्ध होंगे।

बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम: परिणाम कब जारी होंगे?

बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) आज, 31 मार्च को कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित करने के लिए तैयार है। बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा। घोषणा के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोर ऑनलाइन देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024: स्कोरकार्ड पर चेक योग्य मुख्य बातें

– नाम, जन्मतिथि और अन्य व्यक्तिगत जानकारी

– स्कूल का नाम और बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा रोल नंबर

– किसी विषय में अधिकतम अंक और उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंक

– सभी विषयों में कुल अंक और उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल अंक

– उत्तीर्ण/असफल स्थिति, फ़ेल

बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024: कब हुआ था परीक्षा

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 16.4 लाख छात्र शामिल हुए थे, जो दो सत्रों में 1,548 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। बीएसईबी 10वीं परीक्षा 2024 पास करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक लाने होंगे, यदि 33 % से नंबर कम आते है तो उन्हें फेल कर दिया जायेगा।

कैसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

परिणाम घोषित होने के बाद बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
यहां आपको बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम नजर आ जायेगा, जो वेबसाइट के होमपेज पर सक्रिय हो जाएगा।
परिणाम पोर्टल तक पहुंचने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
अब सभी जानकारी डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
आपकी अनंतिम मार्कशीट स्क्रीन पर आपको नजर आ जाएगी।
भविष्य के लिए वेबसाइट पर दिए गए डाउनलोड या प्रिंट ऑप्शन पर क्लिक करके प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App