Vastu for Unlucky Plants: पेड़-पौधों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व हैं। ज्यादातर लोग अपने घरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह – तरह के पौधे लगाते हैं। घर में लगे पेड़-पौधे जहां हमें शुद्ध हवा के साथ अच्छे वातावरण देते हैं, वहीं कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जो हमारी जिंदगी को बर्बाद करके रख देते हैं।
ये पौधे हमारे लिए मुसीबत का कारण बन जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन पौधों को हमें अपने घर के अंदर गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इन पौधों से नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy)का संचार होता है। ऐसे पौधे हमारे जीवन में रुकावटे पैदा करना शुरू कर देते हैं। इसलिए आज हम यहां आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आप अपनी जिंदगी को बर्बाद होने से बचा सके।
इसे भी पढ़ेंः 20 के नोट के बदले मिलेंगे इतने लाख रुपये, जानिए बिक्री का आसान तरीका
बोनसाई का पौधा
बोनसाई का पौधा दिखने में तो वैसे बेहद ही खूसबूरत होता है, लेकिन इसे घर में गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से आपकी तरक्की रुक जाती है। यह पौधा आपके घर की आर्थिक स्थिति को खराब कर देता है।
मेहंदी का पौधा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक मेहंदी के पौधे को भूल से भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है। इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस पौधे को घर में लगाने से आपकी तरक्की रुक सकती है, इतना ही नहीं इस पौधे को घर में लगाने से तनाव का मौहौल बना रहता है।
नींबू का पौधा
वास्तु के हिसाब से घर में नींबू के पौधे को बेहद ही अशुभ माना गया है। इससे वास्तु दोष पैदा हो सकता है। इस पौधे को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव पैदा होने लगती है। इसलिए नींबू के पौधे को घर में लगाने से मना किया जाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)