नई दिल्लीः रूसे के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेहत पर अब एक बड़ा अपडेट आया है। अपडेट ऐसा कि पुतिन के प्रशंसकों के लिए किसी खुशखबरी की तरह है। बताया गया है उनकी सेहत में काफी सुधार है और वे अब बिल्कुल स्वस्थ हैं।
स्वास्थ्य पर यह दावा राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से दिया गया है। इसके बाद दुनियाभर में चल रही पुतिन की सेहत को लेकर सस्पेंस बिल्कुल खत्म हो गया है। इस बीच पुतिन की सेहत को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच राष्ट्रपति भवन/कार्यालय क्रेमलिन ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति की सेहत बिल्कुल अब स्वस्थ है। दरअसल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रविवार शाम को बेडरूम में हार्ट अटैक आने से फर्श पर गिए गए थे, जिसके बाद उनका इलाज लगातार जारी है।
काफी दिन से पुतिन की सेहत खराब?
रूस और यूक्रेन का जब से युद्ध चल रहा है, तभी से व्लादिमीर पुतिन की सेहत खराब होने का दावा होता रहा है। तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया जाता रहा कि पुतिन लोगों को संबोधित करते हैं तो हाथ कांपने लगते हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर ऐसा कुछ सामने नहीं आया है।
अब रूस की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान ने उनकी काफी दिनों से खराब सेहत के दावों का पूरी तरह से खंडन कर दिया गया है। आधिकारिक बयान में पुतिन के ‘बॉडी डबल’ की बात को भी सिर्फ ढकोसला करार दिया।
पुतिन के हमशक्ल का इस्तेमाल करने की बात को अफवाह बताते हुए क्रेमलिन ने इसे हास्यास्पद भी बताया है। क्रेमलिन इन खबरों का पहले भी मजबूती से खंडन करता रहा है।
राष्ट्रपति भवन ने जारी किए दिशा-निर्देश
व्लादिमीर पुतिन बेड रूम में जैसे ही फर्श पर गिरे तो उनकी सेहत को लेकर दुनियाभर में अलग-अलग एंगल से खबरें प्रसारित होने लगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेंजर ऐप पर उनकी सेहत पर संदेश शेयर किए जाने लगे।
अब अफवाहों पर विराम न लगता देख राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में गलत सूचनाएं ना पब्लिश करने की अपील की गई है। इसके साथ ही क्रेमलिन ने मंगलवार को उस रिपोर्ट का भी खंडन कर दिया। इसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीमार होने का दावा भी किया जा रहा है।