नई दिल्ली- आगरा में भीषण सड़क हादसा हो गया है। तेज रफ्तार कार ने टेंपो को देर रात जोरदार टक्कर मार दी जिसके टक्कर से मां पिता और बेटे समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। उनकी हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसा आगरा के खेरागढ़ इलाके के पास हुआ है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात 11 बजे करीब टेंपो में सवार 9 लोग सैया क्षेत्र से खैरागढ़ गांव की ओर जा रहे थे तभी जिओ पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार आ गई और टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। जिस की टक्कर लगने से टेंपू के परखच्चे उड़ गए। टेंपो वहीं पर पलट गया। दबने से उसमें सवार 12 साल के किशोर समेत छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एयर बैग खुलने से कार सवार बाल-बाल बच गया कार सवार मौके से फरार हो गया है। कार में कितने लोग सवार थे। इसका पता पुलिस लगा रही है।
पुलिस ने आगे बताया कि टेंपो में दो परिवार था जो कि सैया चौराहे से खैरागढ़ गांव जा रहे थे। जिनकी मौत हुई है उनके नाम जयप्रकाश और इनका बेटा वरुण इनकी पत्नी बृजेश की मौत हुई है और इनका एक बेटा गंभीर रूप से घायल है वही ब्रजमोहन शर्मा 65 साल की उम्र थी मनोज शर्मा 46 साल की उम्र थी दोनों चचेरे भाइयों की मौके पर मौत हो गई चालक भोला उर्फ जीतेंद्र जिसकी उम्र 33 साल बताई जा रही है कहां का रहने वाला है अभी तक इसकी पहचान नहीं की जा सकी मृतक मनोज की 14 वर्षीय बेटी का इलाज चल रहा है उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है पुलिस का कहना है। कि दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। इसलिए हादसा हुआ और छह लोगों की मौत हो गई।
देर रात एक युवक रास्ते से गुजर रहा था उसने बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी। कि टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी पीछे से टक्कर लगने की वजह से टेंपो के परखच्चे उड़ गए और टेंपो वहीं पर पलट गया। जिसमें दबकर यह हादसों में 1 लोगों की मौत हुई है। इसका जिम्मेदार कार सवार है।