नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित हजारों साल पुराने मंदीर मां पूर्वी देवी और महाकालेश्वर ठाकुरगंज में हुई चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस की टीम को शुक्रवार को मंदिर समिति ने सम्मानित किया। समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस उपायुक्त पश्चिम राहुल राज, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा, सहायक पुलिस आयुक्त चौक सुनील कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना ठाकुरगंज विकास राय सहित 23 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
पूरा मामला लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मां पूर्वी देवी महाकालेश्वर मंदिर का है।जहां पर चोरों ने मंदिर की पवित्रता भंग करते हुए। वहां चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी खबर मिलते ही मौके पर ठाकुरगंज थाना प्रभारी अपनी पूरी टीम के साथ पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी थी। सीसीटीवी कैमरे की मदद से ठाकुरगंज पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलकर चोरी की घटना में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। जिसके बाद मंदिर में एक अलग सा उल्लास देखने को मिला। भक्तों में खुशी की नजर आई।
मंदिर के संरक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम को सम्मानित करने की वजह यह है। कि जिस तरीके से पुलिस ने ईमानदारी से अपना काम किया और मंदिर में हुई चोरी का खुलासा किया। यही नहीं जितना सामान गया हुआ था। उस सामान को भी बरामद कर लिया गया। साथ ही साथ यह सम्मान उन पुलिस अधिकारियों के लिए है। जिन्होंने अपनी ईमानदारी दिखाइए जिससे मंदीर के भक्तों के चेहरे पर उदासी थी। वह फिर से खुशी में तब्दील हो गई।
आगे उन्होंने बताया कि यह हजारों साल पुराना मंदिर है। यहां कितनी मान्यताएं हैं। की जिसका कोई वर्णन नहीं किया जा सकता। एक नीम का वृक्ष जिसको लेकर मान्यता लगातार चली आ रही है कि जो लोग इस मंदिर से जुड़ते हैं और उसका मन साफ होता है। दिल के साथ मां के दर्शन करते हैं। मंदिर आते हैं। उनकी हर एक मनोकामना पूरी हो जाती है। इस मौके पर मुख्य व्यवस्थापक धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि आज के कार्यक्रम को लेकर हम सब खुश हैं क्योंकि जिस तरीके से पुलिस अपना काम करती है और काम कर दिखाया है उसको लेकर यह सम्मान के हकदार हैं। इसलिए यह सम्मान में दिया गया। इस मौके पर मंदिर के व्यवस्थापक शुभम टंडन ने कहा कि हमारा यह मानना है कि मां के दरबार में जो भी चोरी हुई थी। उसका खुलासा जिन पुलिसकर्मियों ने किया था। उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनके मनोबल को बढ़ाना था। इसलिए इस कार्यक्रम को किया गया।
इस मौके पर मंदिर समिति के संरक्षक प्रमोद शुक्ला, मुख्य व्यवस्थापक धर्मेंद्र तिवारी, व्यवस्थापक शुभम टंडन, नरेश शुक्ला, विपिन कुशवाहा आदि मंदिर के सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।