नई दिल्ली- पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास ग्रेटर नोएडा पहुंचे सीमा हैदर इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। अवैध तरीके से भारत में एंट्री करने और इस मामले में मददगार बनने के लिए बीमा हैदर संत सचिन को भी पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में दोनों को जमानत मिली वहीं इस वक्त सचिन और सीमा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिली है। कि सीमा हैदर और सचिन की तबीयत बिगड़ गई और घर में ही दोनों को ग्लूकोस कराया जा रहा है। वहीं इस वक्त सीमा से मिलने के लिए एक वकील पहुंचा है।
सीमा हैदर ने खुद ही अपनी असली उम्र का खुलासा किया है। बातचीत के दौरान बताया कि उसके पिता ने उसके उम्र 6 साल कम लिखाई है। सीमा हैदर की उम्र 27 साल की उन्होंने बताया कि उसके बच्चे की उम्र भी 1 साल कम लिखाई गई है। लगे हाथ सीमा हैदर ने अपने प्रेमी सचिन की भी उम्र बता दी सीमा के मुताबिक सचिन की उम्र 23 साल है।
सीमा के मैरिज सर्टिफिकेट से पता चलता है कि वह रेड बारादरी के मुस्लिम है। गुलाम राजा की बेटी सीमा मूल रूप से पाकिस्तान के खैरपुर मेर जिले की रहने वाली रेंजर एक बलूच जनजाति है। जो मुख्य रूप से ईरान अफगानिस्तान पाकिस्तान और खाड़ी देशों में रहती है। लोक कथाओं के अनुसार इस जाति की स्थापना मेल जलाल खान के चार बेटों में से एक रिंद खान ने की थी।
आपको बता दें कि सीमा हैदर को भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में 4 जुलाई को अरेस्ट किया गया था। उनके सचिन को भी अवैध प्रवासी को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस बीच 7 जुलाई को दोनों को कोर्ट ने बेल दे दी थी। सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ गौतम बुद्ध नगर स्थित रबूपुरा इलाके में सचिन के घर रह रही है।
लगातार सुरक्षा एजेंसियां जांच पड़ताल में जुटी हुई है क्या कुछ निकल कर सामने आता है और क्या होता है इस पर हर एक की नजर बनी हुई है सबसे बड़ी बात यह रही कि पाकिस्तान चलकर 4 देशों को पार कर दो महिला भारत आकर एक सचिन नाम के युवक से प्यार का ड्रामा रचती है। प्यार की कहानी बनाती है। उसके पीछे का राज क्या है इसको जानने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार काम कर रही है।