Lucky Plants: वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ पौधों को हिंदू धर्म में बहुत मान्यता महत्व दी गई है, कहा जाता है कि इन पौधों में साक्षात भगवान का वास होता है, जैसे पीपल के पेड़ पर शनिदेव एवं लक्ष्मीनारायण का वास होता है। बेल के पेड़ पर शिव पार्वती का वास होता है। आंख के पेड़ पर भगवान गणेश का वास होता है। आंवले के पेड़ पर माता लक्ष्मी एवं केले के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास होता है, वैसे ही कुछ पौधे घर की सजावट को बढ़ाने एवं पर्यावरण को स्वच्छ करने के लिए लगाए जाते हैं, साथ ही यह ग्रह नक्षत्र को भी नियंत्रित करने की क्षमता रखते हैं।
ऐसे में आज हम आपको कुछ एक ऐसे पौधे के बारे में बताएंगे, जो भगवान शिव का सबसे प्रिय पेड़ है, जिससे सभी ग्रहों की बुरी बुरे फल से मुक्ति मिलती है। यह पौधा या पेड़ शनि ग्रह को भी नियंत्रित करने की क्षमता रखता है। शमी का पेड़ शनिवार के दिन सीधे जमीन एवं गमले में भी शमी का पौधा लगाना चाहिए।
- घर के मेन गेट के पास शमी का पौधा लगाना बहुत अच्छा माना गया है।
- घर के ईशान कोण में शमी का पता लगाना चाहिए, इसे परिवार की आर्थिक तंगी दूर होती है और सुख समृद्धि से जीवन यापन होता है।
- घर के बाहर जाते समय शमी के पौधे का दर्शन करते हुए जाना चाहिए इससे कार्य में सफलता मिलती है। वास्तु शास्त्र एवं हिंदू धर्म शास्त्र में कहा गया है कि कुंडली में किसी के शनि दोष है या शनि के दुष्प्रभाव से परेशान है, तो उन्हें मेन गेट के बाहर आई और शमी का पौधा लगाना चाहिए। इससे समस्याओं से राहत मिलती है। शमी के पौधे पर सूर्य की प्रकाश पढ़नी चाहिए यदि ऐसा संभव नहीं है तो पौधे को दक्षिण दिशा की ओर लगानी चाहिए।
- शमी के पौधे को विजयदशमी के दिन लगाना बहुत ज्यादा शुभ माना गया है। हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि भगवान राम ने लंका पर विजय पाने से पहले थके शमी के पौधे की पूजा की और विजय होने का आशीर्वाद मांगा था।